बिग बॉस की हरियाणवी जोड़ी
बॉलीवुड लाइफ की खबर के मुताबिक, रोमिल से पहले आशुतोष कौशिक, पियांक शर्मा और बेनाफ्शा सूनावाला भी रोडीज का हिस्सा रह चुके हैं। लेकिन रोमिल को रोडीज में जगह नहीं मिल सकी। वहीं, घर में आई एक और कॉमनर कृति वर्मा भी रोडीज का हिस्सा रह चुकी हैं। कृति के साथ आईं उनकी जोड़ीदार सुरभी राणा भी रोडीज में जा चुकी हैं लेकिन उनका बिग बॉस में चयन नहीं हो पाया। इसलिए बिग बॉस में कृति की जोड़ी रोशमी के साथ तय की गई।