फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिग बॉस 12: इस हफ्ते नॉमिनेट हुए ये 3 कंटेस्टेंट, क्यों कुर्बानी देने से पीछे हटीं दीपिका

Wed, 12 Dec 2018 04:09 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
bigg boss 12 - फोटो : voot
बिग बॉस के सीजन 12 में इस हफ्ते के लिए नॉमिनेशन हुआ। नॉमिनेशन से बचने के लिए कंटेस्टेंट को एक टास्क दिया गया। जिसमें दोस्ती की परीक्षा ली गई। बिग बॉस में समय-समय पर एक कंटेस्टेंट का नाम लिया गया। उसे घर के अंदर बनाए गए अलादीन के चिराग के पास जाना था। जहां जिन्न कंटेस्टेंट से एक डिमांड करता है और उसे पूरा करना था।
विज्ञापन

2 of 5
bigg boss 12 - फोटो : voot
टास्क में सबसे पहले दीपक को बुलाया गया। उन्हें कहा जाता है कि करणवीर से उनकी बेटी का डॉल नष्ट करने के लिए कहें। दीपक की बात सुनकर पहले तो करणवीर इमोशनल हो जाते हैं और आखिरकार दीपक के लिए अपनी बेटी का दिया हुआ डॉल दे देते हैं। इस तरह दीपक नॉमिनेशन से बच जाते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
bigg boss 12 - फोटो : voot
दीपक के बाद बिग बॉस ने सोमी का नाम लिया। सोमी से जिन्न कहते हैं कि उनके लिए अगर रोहित पूरे सीजन के लिए खुद को नॉमिनेट कर दें तो वो बच जाएंगी। ऐसे में रोहित, सोमी के लिए खुद को नॉमिनेट करने से मना कर देते हैं। जिसके बाद सोमी इस हफ्ते के लिए नॉमिनेट हो गईं।

4 of 5
bigg boss 12 - फोटो : voot
सोमी के बाद रोहित को टास्क दिया गया। रोहित को जिन्न ने बताया कि अगर दीपक अपनी फैमिली की फोटो को नष्ट कर दें तो वो नॉमिनेट होने से बच जाएंगे। दीपक तस्वीर तो लेकर आते हैं लेकिन उसे नष्ट नहीं करते हैं, जिसके बाद रोहित भी इस हफ्ते के लिए नॉमिनेट हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
bigg boss 12 - फोटो : voot
करणवीर कुर्बानी के सिलसिले को आगे बढ़ाते हैं। करणवीर को टास्क दिया गया कि वो दीपिका से बोलें कि उनके पति शोएब की जैकेट देे दें। जिसके बाद दीपिका ने वो जैकेट देने से मना कर दिया। दीपिका कहती हैं कि उनके लिए रिश्ते मायने रखते हैं। वो श्रीसंथ के लिए कर सकती थीं लेकिन किसी और के लिए नहीं कर सकतीं। करणवीर के टास्क नहीं पूरा करने के बाद वो इस हफ्ते लिए नॉमिनेट हो गए। 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें