फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PHOTOS: सासू मां का रोल निभाने वाली 'बिदाई' एक्ट्रेस अब बनीं दुल्हन, मंदिर में सादगी से रचा ली शादी

Wed, 12 Dec 2018 01:41 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Parul Chauhan married - फोटो : Instagram
'बिदाई' सीरियल से लाइमलाइट में आने वाली एक्ट्रेस पारुल चौहान ने चिराग ठक्कर से मुंबई के इस्कॉन मंदिर में शादी कर ली है। पारुल लंबे वक्त से चिराग को डेट कर रही थीं और आखिरकार आज वह शादी के बंधन में बंध गई। पारुल की शादी में उनके परिवार के सदस्यों के अलावा सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' स्टार्स शामिल हुए थे। 
विज्ञापन

2 of 5
Parul Chauhan married wedding - फोटो : Instagram
अपने खास दिन पर पारुल ने लाल रंग की बनारसी साड़ी पहनी हुई थी तो वहीं चिराग सफेद रंग की शेरवानी पहने हुए थे। इसके साथ ही पारुल ने गले में भारी हार पहना हुआ था और टाइट बन बनाया हुआ था। शादी की इन तस्वीरों में पारुल खूबसूरत लग रही हैं। पारुल और चिराग की शादी की तस्वीरों के अलावा कुछ वीडियो भी वायरल हो रहे हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
Parul Chauhan wedding - फोटो : Instagram
यह वीडियो मंदिर के अंदर के हैं। एक वीडियो में दोनों पारुल और चिराग जयमाल की रस्म करते हुए दिखाई दे रहे हैं तो वहीं दूसरे वीडियो में चिराग, पारुल की मांग भरते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो के पीछे राधे-कृष्ण की ध्वनि भी सुनाई दे रही है। पारुल और चिराग ने यह शादी काफी सिंपल तरह से की जो कि शादी की तस्वीरों में साफ दिखाई दे रहा है। 

4 of 5
Parul Chauhan wedding - फोटो : Instagram
इस शादी में 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में पारुल चौहान के पति का किरदार निभाने वाले सचिन त्यागी, अली हसन, शिवांगी जोशी नजर आए। शादी से ठीक एक दिन पहले पारुल की हल्दी सेरेमनी हुई थी जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में पारुल पीले रंग के जोड़े में बला की खूबसूरत नजर आ रही हैं। जानकारी के मुताबिक मुंबई में शादी के बाद पारुल अपने होमटाउन उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Parul Chauhan wedding - फोटो : Instagram
कहा जा रहा है कि वहां पर पारुल और चिराग छोटा सा रिसेप्शन देंगे जिसमें कुछ करीबी रिश्तेदार शामिल होंगे। होमटाउन में रिसेप्शन देने के बाद पारुल मुंबई में भी दोस्तों के लिए पार्टी रखेंगी। आपको बता दें, पारुल चौहान और चिराग ठक्कर की मुलाकात एक कॉमन दोस्त के जरिए साल 2015 में हुई थी। यह दोनों अच्छे दोस्त थे इसके बाद शादी करने का फैसला किया। पारुल चौहान इस वक्त सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में सुवर्णा का किरदार निभा रही हैं। पारुल कई सारे सीरियल में काम कर चुकी हैं। पारुल ने साल 2007 में 'सपना बाबुल का बिदाई' सीरियल से अपने करियर की शुरुआत की थी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें