फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 12: जेल की सजा के समय हुआ जमकर हंगामा, बिग बॉस ने रोहित से साथ खेला बड़ा खेल

Fri, 23 Nov 2018 10:26 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Bigg Boss - फोटो : twitter
टीवी के रियलिटी शो बिग बॉस 12 में मौजूद सदस्यों का हर दिन का सफर बेहद कठिन होता जा रहा है। बिग बॉस के घर में मौजूद यह सभी सदस्य हर दिन नए खेल खेल रहे हैं तो वहीं घर में मौजूद सदस्य एक-दूसरे के दुश्मन हुए पड़े हैं। दूसरी और बीच-बीच में बिग बॉस के ट्विट भी इन घरवालों के खेल को बिगाड़ रहे हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
Bigg Boss - फोटो : twitter
विकेंड का वार से पहले बिग बॉस ने आपसी सहमति से घर के सदस्यों को जेल की सजा काटने के लिए किन्हीं तीन सदस्यों को चुनने को कहा। इस बीच जेल की सजा के पात्र चुनने के लिए घर में ढेर सारा हंगामा देखने को मिला। इस बार घर में मौजूद सदस्यों को एक घड़े के टास्क के द्वारा जेल के पात्रों को चुनना था। इस दौरान घरवालों ने मिलकर मेघा, जसलीन और दीपिका को जेल की सजा दिलाने के लिए चुना। जेल की सजा के पात्रों को चुनते समय जसलीन हैरान रही तो वहीं दीपिका को भी कमजोर कारण बताकर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

3 of 5
Bigg Boss - फोटो : twitter
घरवालों के इस खेल से जसलीन और दीपिका जेल जाते समय काफी भड़की दिखीं। वहीं इस बीच बिग बॉस ने रोहित के साथ बड़ा खेल खेलते हुए उन्हें अप्पी फिज़ चुराने के आरोप में दंडित करते हुए उन्हें जेल की सजा दे दी है। इस बीच सुरभि ने अपनी गलती को सुधारते हुए दीपिका को जेल से निकाल दिया और रोहित को उनकी जगह भेज दिया है। 

4 of 5
Bigg Boss - फोटो : twitter
जेल की सजा से पहले दीपक और श्रीसंथ के बीच एक बार फिर से मुंह बहस देखने को मिली। दीपक से बहस करने में श्रीसंथ का साथ दीपिका कक्कड़ ने भी दिया। वहीं ब्रेकिंग न्यूज टास्क के दौरान मेघा द्वारा दीपक को सैंडल उतारकर मारना भारी बड़ा है। बिग बॉस ने मेघा के इस व्यवहार को देखते हुए उन्हें बड़ी सजा दी है। बिग बॉस ने उनके खराब व्यवहार को देखते हुए अगले हफ्ते लिए सीधा घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट कर दिया है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
bigg boss - फोटो : file photo
कुल मिलाकर इस हफ्ते बिग बॉस की जेल की सजा जसलीन, रोहित और मेघा को मिली है। बता दें कि इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए सात कंटेस्टेंट नॉमिनेट हुए हैं जिसमें दीपक, मेघा, करणवीर, दीपिका, रोहित, सृष्टि और जसलीन का नाम शामिल हैं। लेकिन इस दफा रोहित के निकलने की ज्यादा उम्मीद जताई जा रही है। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें