bigg boss
- फोटो : bigg boss
वहीं, इस टास्क में जसलीन और सोमी में कैट फाइट देखने को मिली। शो में जसलीन और सोमी बुरी तरह भिड़ती नजर आईं। बता दें कि सोमी घरवालों के सामने जसलीन के चरित्र पर उंगली उठाती दिखीं। ऐसे में जसलीन ने सोमी पर पलटवार करते हुए कहा उसका कोई वजूद नहीं है और हैप्पी क्लब की बदौलत वह शो में टिकी हुई हैं। वहीं, दीपिका ने इस लड़ाई को रोकने की बहुत कोशिश की। वहीं दोनों का गुस्सा सातवें आसमान पर था। दिलचस्प यह रहा कि सुरभि ने एक रिपोर्टर के तौर पर हर एक चीज को दर्शकों के पास पहुंचाने की पूरी कोशिश की।