फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 14: राहुल वैद्य सहित इन पांच सितारों ने टीवी पर किया प्यार का इजहार

Fri, 13 Nov 2020 08:09 AM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
राहुल वैद्य - फोटो : इंस्टाग्राम
राहुल वैद्य बिग बॉस 14 में अपने खेल और रणनीति की वजह से काफी सुर्खियों में हैं। राहुल वैद्य ने बताया कि उनकी जिंदगी में एक खास शख्स हैं जिसका नाम दिशा परमार है। इतना ही नहीं नेशनल टेलीविजन पर दिशा को शादी के लिए प्रपोज भी किया है। शो में उन्होंने कहा कि उनके लिए यह दिन बहुत ही खास है। राहुल वैद्य से पहले भी कई सितारे ऐसे रहे हैं जिन्होंने टीवी पर अपने प्यार का इजहार किया। तो चलिए इसी कड़ी में उनका जिक्र करते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
दीपिका कक्कड़ - फोटो : instagram/dipikakakar
'बिग बॉस 12' की विजेता दीपिका कक्कड़ ने 2018 में शोएब इब्राहिम से मुस्लिम रीति-रिवाज से शादी की। शादी से पहले शोएब और दीपिका एक साथ 'नच बलिए सीजन 9' में आए थे। इस शो में शोएब ने दीपिका को प्रपोज किया था। दीपिका और शोएब साथ में 'ससुराल सिमर का' सीरियल में नजर आए थे। यही से दोनों की लव स्टोरी शुरू हुई थी।
विज्ञापन

3 of 5
प्रिंस नरूला, युविका चौधरी - फोटो : instagram/princenarula
'बिग बॉस 9' प्रिंस नरुला और युविका चौधरी की मुलाकात रियलिटी शो के दौरान हुई थी। इसी शो के दौरान प्रिंस ने सभी घरवालों और दर्शकों के सामने टीवी पर ही युविका को प्रपोज किया था जिसके बाद से दोनों एक दूसरे को डेट करने लगे थे। जल्द ही कपल शादी के बंधन में बंध गया।  

4 of 5
मोनालिसा और विक्रांत - फोटो : फाइल
बिग बॉस 10 में मोनालिसा ने हिस्सा लिया था। इसमें उनके ब्वॉयफ्रेंड विक्रांत सिंह राजपूत बतौर गेस्ट पहुंचे थे। विक्रांत ने सभी घरवालों के सामने मोनालिसा को शादी के लिए प्रपोज किया था। बता दें कि मोनालिसा भोजपुरी की जानी मानी अभिनेत्री हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आसिम रियाज, हिमांशी खुराना - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
बिग बॉस 13 में आसिम रियाज ने हिमांशी खुराना को घरवालों के सामने प्रपोज किया था। हिमांशी शो से बेघर होने के बाद आसिम का कनेक्शन बनकर घर में आई थीं। उनका ब्रेकअप भी हो चुका था। जैसे ही हिमांशी घर के अंदर आईं तो आसिम ने उन्हें गले लगाया और घरवालों के सामने उन्हें प्रपोज किया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें