साल 2018 के साथ टीवी का सबसे चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस 12 भी खत्म होने वाला है। आज रात शो का फिनाले एपिसोड है, इसके साथ ही सीजन 12 के विजेता ही घोषणा हो जाएगी। इस बीच सलमान खान ने फिल्ममेकर करण जौहर से शो में विजेता को लेकर बड़ी बात बोल दी है। दर्शक शो के विजेता को लेकर काफी एक्साइटेड हैं।
विज्ञापन
2 of 5
Karan Johar
- फोटो : file photo
मीडिया में चल रही खबरों की मानें तो लाखों दर्शकों की तरह करण जौहर भी बिग बॉस 12 के विजेता को जानना चाहते हैं। पता हो कि शनिवार को शो शुरू होने से पहले दिखाए गए एक वीडियो में करण जौहर फोन पर सलमान खान से बिग बॉस 12 के विनर के बारे पूछते हैं। वह कहते हैं कि आखिर बिग बॉस का विनर कौन बनेगा..?? उन्होंने कहा कि उनकी मां भी यह जानना चाहती हैं।
विज्ञापन
3 of 5
bigg boss 12
- फोटो : voot
करण जौहर के इस सवाल का सलमान खान ने बेहद मजेदार जवाब भी दिया। सलमान ने कहा- "मैं करण जौहर के बच्चों के सिर की कसम खाता हूं, मुझे नहीं पता कि विनर कौन बनने वाला है।" सलमान ने कहा- यह फैंस और वोटर तय करेंगे कि विनर कौन है। मीडिया में चल रही खबरों की मानें तो टॉप 5 कंटेस्टेंट में से करणवीर बोहरा और रोमिल चौधरी बिग बॉस के विनर की रेस से बाहर हो गए हैं।
4 of 5
bigg boss
- फोटो : bigg boss
बिग बॉस के घर की एक्सक्लूसिव खबर देने वाले ट्विटर हैंडल 'द खबरी' के अनुसार, टॉप 5 कंटेस्टेंट में से करणवीर बोहरा और रोमिल चौधरी को बिग बॉस के विनर की रेस से बाहर हो गए हैं। 'द खबरी' के मुताबिक बिग बॉस सीजन 12 के टॉप 3 कंटेस्टेंट्स में दीपिका कक्कड़, दीपक ठाकुर और श्रीसंथ पहुंच गए हैं।
आपको बता दें कि शो के आखिरी पड़ाव पर मिडवीक एविक्शन के जरिए सुरभि राणा को बाहर कर दर्शकों को चौंका दिया। सुरभि के बाहर जाने से शो में उल्टफेर देखने को मिला। शो में रहते हुए सुरभि ने कई टास्क भी किए और अपने झगड़ालू अंदाज की वजह से काफी सुर्खियां बटोरीं थीं।