फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिग बॉस 12: एक सवाल से सामने आ गई अनूप जलोटा के रिश्ते की सच्चाई, जसलीन बोलीं- 'हम तो कभी...'

Sat, 06 Oct 2018 03:32 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
jasleen matharu
बिग बॉस के घर में सबसे ज्यादा जिस जोड़ी की चर्चा हो रही है वो हैं अनूप जलोटा और जसलीन मथारू। किडनैपिंग टास्क के दौरान जब जसलीन ने अनूप जलोटा के लिए कोई भी कुर्बानी देने से मना कर दिया तो अनूप जलोटा ने ब्रेकअप का ऐलान कर दिया। ऐसे में घरवालों ने भी सवाल उठाने शुरू कर दिए कि आखिर ये कैसा रिलेशनशिप है जो बिना किसी खास वजह के खत्म हो गया।
विज्ञापन

2 of 5
anup jasleen
जसलीन ने अनूप को काफी मनाने की कोशिश की। जिसके बाद ऐसा लग रहा है कि अनूप जलोटा मान गए हैं। वहीं बिग बॉस ने भी दोनों के लिए एक रोमांटिक डिनर डेट का आयोजन किया। इस दौरान अनूप जलोटा घुटने पर बैठकर जसलीन को प्रपोज किया। यही नहीं उन्होंने जसलीन के लिए एक गाना भी गाया।
विज्ञापन

3 of 5
jasleen matharu
डेट पर जाने से पहले जसलीन ने एक ऐसी बात बोल दी जिससे उनके रिश्ते पर ही सवाल उठने लगे हैं। एक कंटेस्टेंट के पूछने पर कि क्या वो कभी अनूप जलोटा के साथ रोमांटिक डेट पर गई हैं तो जसलीन कहती हैं कि 'अरे नहीं... मैं अनूप जी के साथ कभी रोमांटिक डेट पर नहीं गई हूं।'  

4 of 5
anup jalota and jasleen
अब ऐसे में सवाल ये उठ रहा है कि अगर दोनों पिछले 3 साल से रिलेशन में हैं तो कभी डेट पर क्यों नहीं गए। बिना डेट किए हुए दोनों ने अपना रिश्ता इतना आगे कैसे बढ़ा लिया। किसी को समझने के लिए उसके साथ वक्त बिताना जरूरी है तो जसलीन बिना वक्त बिताए अनूप जलोटा को कैसे इतना समझ पाईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
anup jasleen
बहरहाल,  दोनों के रिश्ते की क्या सच्चाई है ये तो जल्द ही सामने आ जाएगा। बता दें कि जसलीन अनूप जलोटा से 37 साल छोटी हैं और उनकी शिष्या भी हैं। इस हफ्ते नॉमिनेशन में अनूप जलोटा और जसलीन का भी नाम है। सूत्रों के मुताबिक अनूप जलोटा को सीक्रेट रूम में भेजा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें