फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घरवालों के सामने दीपक ठाकुर जसलीन-अनूप की लगाएंगे बोली, सलमान की इस आग से हंगामा मचना तय

Sat, 06 Oct 2018 01:14 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
anup and jasleen
'वीकेंड का वार' में हर बार कुछ नया होता है। इस बार भी कुछ नया लेकर सलमान खान घरवालों से मिलने आए हैं। इस बात का सबूत हाल ही में आया एक वीडियो है जिसमें सलमान खान दीपक ठाकुर से कुछ ऐसा कहते हैं कि सभी घरवाले हैरान रह जाते हैं। इस वीडियो को देखकर कहा जा सकता है कि घर में सलमान खान ने खुद ही आग लगा दी है।
विज्ञापन

2 of 5
deepak thakur bigg boss 12 new
इस वीडियो को 'बिग बॉस' के ट्विटर हैंडल ने पोस्ट किया है। इस वीडियो में सलमान खान के साथ गोविंदा भी नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में सलमान खान दीपक ठाकुर से कह रहे हैं कि आपको इस टास्क में अनूप जलोटा और जसलीन मथारू को बेचना है बतौर कद्दू और छुरी।

 
विज्ञापन

3 of 5
anup and jasleen
इस वीडियो में दीपक ठाकुर सबसे पहले छुरी वाला पोस्टर जसलीन को पहनाते है उसके बाद कद्दू वाला अनूप जलोटा को। इस दौरान सलमान अनूप और जसलीन को कहते हुए नजर आ रहे हैं कि छुरी जब भी चलाओ कद्दू ही कटता है। वीडियो में दीपक ठाकुर दोनों पर अपनी बातों से जबरदस्त हमला करते हुए दिखाई दे रहे हैं।
 


 

4 of 5
anup and jasleen
दीपक दोनों के लिए सबसे पहले कहते हैं कि यह जो प्रोडक्ट हैं दोनों, इनसे इनकी कही बातें भी कट जाती हैं। तभी सलमान अनूप जलोटा के लिए कहते हैं कि यह ऐसे पहले कद्दू हैं कि इन्हें छुरी से कटने का शौक है। वीडियो में दिखाया गया है कि दीपक ठाकुर की बातें सुनकर अनूप और जसलीन हैरान रह जाते हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
bigg boss
आपको बता दें, इस बार घर से बेघर होने के लिए श्रीसंथ, करणवीर बोहरा, सृष्टि रोडे के अलावा अनूप जलोटा और जसलीन की जोड़ी नॉमिनेट हुई है। अब जो खबरें आ रही हैं उससे मुताबिक इस बार घर से कोई भी बाहर नहीं जाएगा।  'द खबरी' के मुताबिक अनूप और जसलीन की जोड़ी को सबसे कम वोट मिले हैं। इसलिए अनूप को बिना बताए सीक्रेट रूम भेजा जाएगा।
 



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें