फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिग बॉस 12: बिकिनी में जसलीन ने पानी में लगाई आग, देखते रह गए अनूप जलोटा

Thu, 27 Sep 2018 04:53 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
jasleen
बिग बॉस में अनूप जलोटा और जसलीन की जोड़ी काफी सुर्खियों में है। यह दोनों एक साथ घर में समय बिताते हैं और एक दूसरे का ख्याल रखते हुए दिखाई देते हैं। शो में एक टास्क के दौरान अनूप जलोटा ने रोशमी को पूल में जाने के लिए कहते हैं लेकिन हाल ही में कुछ ऐसा हुआ कि जसलीन खुद ही पूल में चली गईं इसके बाद जो हुआ वह हम आपको आगे बताएंगे।


 
विज्ञापन

2 of 5
anup and jasleen
जसलीन के पूल में जाने वाले वीडियो को VOOT ऐप के एक्सट्रा डोज वीडियो में दिखाया गया है। इस वीडियो में दिखाया गया है कि जसलीन लाल रंग की बिकिनी पहनकर स्विमिंग पूल में जाती हैं जहां पर उनका साथ रोशमी देती हैं। इसके साथ ही पूल में उनके साथ तीन लड़के भी नजर आ रहे हैं जो रोमिल, दीपक और शिवाशीष हैं।
विज्ञापन

3 of 5
jasleen and roshmi
जसलीन को बिकिनी में इस तरह देखकर अनूप जलोटा भी स्विमिंग पूल के पास आ जाते हैं। हालांकि वह पूल के अंदर तो नहीं जाते हैं लेकिन जसलीन के कहने पर कुछ देर के लिए पूल के पास जरूर बैठ जाते हैं। इस वीडियो में जसलीन काफी हॉट नजर आ रहे हैं। जहां एक ओर जसलीन और रोशमी के अलावा पूल में तीनों लड़के मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं तो वहीं सोमी और कृति पूल के पास कुर्सी पर बैठी हुई दिखाई दे रही हैं।

4 of 5
jasleen
दिलचस्प बात यह है कि पूल के एक तरफ रोशमी और जसलीन नजर आ रही हैं तो वहीं तीनों लड़के एक साथ नजर आ रहे हैं। यानी कि इन लड़कियों से भागते हुए दिखाई दे रहे हैं। बिग बॉस में अक्सर कंटेस्टेंट अपनी हॉटनेस का तड़का लगाते हुए दिखाई दिए हैं और इस बार कमान इन 2 कंटेस्टेंट रोशमी और जसलीन ने संभाल रखी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
jasleen
अनूप जलोटा और जसलीन की बात करें तो यह दोनों रिलेशनशिप में हैं। एक प्रोमो वीडियो को कलर्स के आधिकारिक ट्विटर हैंडल ने शेयर किया है जिसमें जसलीन और अनूप जलोटा रोमांस करते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में दिखाया गया है कि जसलीन अनूप जलोटा से कहती हैं कि 'मैं आपसे एक चीज कहूंगी और आपको उसका आज पालन करना है। यहां तक कि आप उसे निकालेंगे भी नहीं।' तभी जसलीन अनूप जलोटा के माथे और गाल पर किस करती हैं जिसे देखकर घरवाले हैरान रह जाते हैं।




 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें