फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिग बॉस प्रीव्यू: विकास गुप्ता ने घरवालों को दिखाया सच का आईना, श्रीसंथ की ली जमकर क्लास

Thu, 27 Sep 2018 04:30 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
tv show
टीवी रियलिटी शो बिग बॉस 12 में 11वें दिन शो के सीजन 11 के कंटेस्टेंट विकास गुप्ता घर में दस्तक देंगे। उन्हें बिग बॉस सीजन 11 में मास्टरमाइंड के नाम से जाना जाता था। वह टॉप 3 में शामिल हुए थे। उन्होंने घर में बहुत ही उम्दा खेल खेला था। बता दें कि अब वह सीजन 12 में नजर आएंगे और घरवालों को सच का आईना दिखाएंगे जिसमें वह उनके खेल की समीक्षा करते नजर आएंगे। इस दौरान सभी घरवाले स्टेचू बनकर विकास की नसीहतों को चुपचाप सुनते दिखाई देंगे...तो आइए जानते हैं आखिर क्या कहा विकास गुप्ता ने..
विज्ञापन

2 of 5
tv show
कलर्स के ट्विटर हैंडल पर आए वीडियो में विकास बहुत ही हैंडसम लग रहे हैं और उनका लुक भी काफी बदल चुका है। ऐसे में घर में एंट्री करने पर वह बहुत खुश नजर आए और वीडियो के मुताबिक वह मोस्ट पॉपुलर टीवी सीरियल 'मे आई कम इन मैडम' में लीड रोल में नजर आ चुकी एक्ट्रेस नेहा पेंडसे को समझाते हुए नजर आए। विकास ने नेहा से कहा कि वह घर में नजर ही नहीं आ रही हैं और जो भी सोचती हैं वो सब जाकर दीपिका को बता देती हैं। उनका कोई फैसला नहीं होता है। विकास ने आगे कहा कि आपके फैन्स को आपसे अच्छा करने की उम्मीद है लेकिन वह ऐसा कुछ भी नहीं कर रही हैं।
विज्ञापन

3 of 5
tv show
इसके बाद विकास गुप्ता कॉमनर दीपक ठाकुर की जोड़ीदार उर्वशी राणा के पास पहुंचते हैं। विकास ने कहा कि उर्वशी उनकी पसंदीदा कंटेस्टेंट हैं और वह घर में बहुत ही ईमानदारी से खेल रही हैं। विकास ने यह भी कहा कि घर में जो दिग्गज नहीं कर पाए वो उर्वशी ने कर दिखाया। दरअसल, विकास का कहना था कि अपनी ही टीम के खिलाफ जाना बहुत ही हौंसले का काम है।

4 of 5
tv show
'मास्टरमाइंड' विकास गुप्ता इसके बाद घर में एकल कंटेस्टेंट बनकर आईं सृष्टि रोडे के पास गए जहां विकास ने उन्हें तगड़ी लताड़ लगाई। विकास ने कहा कि जब कुछ होता है तो वह चिल्लाती हैं और फिर चुपचाप बैठ जाती हैं लेकिन वह घर में किसी के साथ घुल मिल नहीं रही हैं। विकास ने सृष्टि को समझाते हुए कहा 'आप यह ना सोचे कि आप एक सेलिब्रिटी हैं, आपको बता दूं कि बिग बॉस के घर में कोई छोटा-बड़ा नहीं है और सबके साथ घुलना-मिलना पड़ेगा ही।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
tv show
आखिर में विकास गुप्ता पूर्व किक्रेटर श्रीसंथ के पास जाते हैं। विकास ने बताया कि वह और श्रीसंथ पहले से ही बहुत अच्छे दोस्त हैं। विकास, श्रीसंथ को यह समझाते हुए नजर आ रहे हैं कि वह बार-बार घर से भागने की बात ना करें। विकास ने यह भी कहा 'मैं भी घर में भागने की धमकियां दिया करता था, लेकिन यह गलत था। अगर घर में ऐसा करेंगे तो बिग बॉस सच में आपको बाहर ही कर देगा।'
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें