बिग बॉस 12 का फिनाले आज रात प्रसारित होगा। इसी के साथ तीन महीने तक चलने वाले इस शो की ट्रॉफी किसी एक कंटेस्टेंट के नाम हो जाएगी। टॉप 5 की रेस में करणवीर, दीपक, रोमिल, दीपिका और श्रीसंथ पहुंचे। अब खबर आ रही है कि करणवीर और रोमिल शो से बाहर हो गए हैं। जिसके बाद दीपक, दीपिका और श्रीसंथ में से कोई एक विनर बनेगा। बिग बॉस के घर से निकलने के बाद कंटेस्टेंट की किस्मत बदल जाती है हालांकि कई ऐसे विनर भी रहे हैं जो शो के बाद गायब हो गए हैं। अब जब बिग बॉस के फिनाले में कुछ ही घंटे बचे हैं तो चलिए हम आपको बताते हैं कि अभी तक कौन-कौन कंटेस्टेंट रहे जो खिताब जीतने में कामयाब रहे और फिलहाल वो क्या कर रहे हैं।