फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिग बॉस 12 की सबा खान को मिला बड़ा ब्रेक, इस सीरियल में आएंगी नजर

Wed, 01 May 2019 01:16 PM IST
अरविंद अरविंद एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
Saba Khan - फोटो : official app voot

बिग बॉस 12 में आईं खान सिस्टर्स (सबा और सोमी खान) ने जमकर बवाल काटा था। दोनों बहने एक-दूजे से किसी की बुराई नहीं सुनती थीं।  सबा शो से जल्दी बाहर हो गई थीं लेकिन सोमी टॉप 5 में जगह बनाने में कामयाब रही थी। अब खबर है कि सबा खान टीवी शो द्वारकाधीश: भगवान श्री कृष्ण के दूसरे सीजन में नजर आने वाली हैं। इस सीरियल से वह एक्टिंग डेब्यू करने जा रही हैं। 

विज्ञापन

2 of 4
Bigg boss 12

रिपोर्ट्स के मुताबकि, चाहत पांडे, नीता शेट्टी, निशा नागपाल राम अवाना और अभिनव सिंह भी इस शो में अहम रोल करते दिखेंगे। रिपोर्ट के मुताबिक, इस शो में सबा खान सत्यभामा का किरदार निभाएंगी। फिलहाल इस मामले में अभी तक सबा खान की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। बता दें कि सत्यभामा को रुक्मणी के बाद भगवान कृष्ण की दूसरी पत्नी का दर्जा दिया जाता है।

 

विज्ञापन

3 of 4
bigg boss 12
बात करें सबा खान की तो वह जयपुर (राजस्थान) की रहने वाली हैं। बिग बॉस 12 के घर में सबा ने अपनी छोटी बहन सोमी खान के साथ एंट्री की थी। शो से दोनों बहनों को बहुत लोकप्रियता भी मिली थी। वहीं, सोमी और शो के कंटेस्टेंट रहे दीपक ठाकुर को लेकर आए दिन चर्चा का बाजार गर्म रहता था। बता दें कि दीपक का दिल सोमी खान पर आ अटका था।
विज्ञापन

4 of 4
बिग बॉस 12
बता दें कि दोनों बहनें अभिनय का शौक रखती हैं और इसके लिए दोनों ने एक्टिंग वर्कशॉप भी जाना शुरू किया हुआ है। हाल ही में सबा ने एक इंटरव्यू में बताया था कि वह एंटरटेनमेंट की दुनिया में अपना नाम कमाना चाहती हैं। इसके लिए वह अपनी प्रतिभा निखारने में लगी हुई हैं। उनका कहना है कि वह बिना किसी अनुभव के इंडस्ट्री में नहीं जाना चाहती और यह वजह है कि वह अभिनय के गुण बारिकी से सीख रही हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें