फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीवी की इस एक्ट्रेस ने शेयर की बेबी बंप की तस्वीर, पति के साथ इस अंदाज में आईं नजर

Wed, 01 May 2019 10:42 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
priyanka chibber - फोटो : instagram
मशहूर सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है कि एक्ट्रेस प्रियंका छिब्बर जल्द ही मां बनने वाली हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर पति विकास कलंतरी के साथ तस्वीर शेयर की है। जिसमें वो बेबी बंप फ्लॉन्ट करती दिख रही हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
priyanka chibber - फोटो : social media
प्रियंका ने अपने इ्ंस्टाग्राम पर पिंक कलर की एक ड्रेस में तस्वीर शेयर की है। जिसमें उनके चेहरे पर ग्लो साफ देखा जा सकता है। तस्वीर शेयर करते हुए प्रियंका ने लिखा कि 'मेरे अंदर एक नई दुनिया है। दोनों के लिए एक्साइटमेंट है। इंस्टा के मेरे पूरे परिवार को शुक्रिया।' 
विज्ञापन

3 of 5
priyanka chibber - फोटो : social media
वहीं विकास कलंतरी ने भी तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि एक नया अहसास, एक नई शुरुआत। बता दें कि साल 2012 में प्रियंका और विकास शादी के बंधन में बंधे थे। वर्कफ्रंट की बात करें तो विकास कलंतरी बॉलीवुड की कई फिल्मों में दिख चुके हैं। 

4 of 5
priyanka chibber - फोटो : social media
विकास ने प्यार जिंदगी है, दिल बेचारा प्यार का मारा, जिज्ञासा और जिमी जैसी फिल्में कर चुके हैं। उन्होंने सीरियल नई पड़ोसन में राम का किरदार निभाया था। इसके अलावा वो हर साल आयोजित होने वाले गोल्ड अवॉर्ड्स का काम भी देखते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
priyanka chibber - फोटो : social media
वहीं प्रियंका सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में आयुष अग्रवाल की बहन बनी हैं। सोशल मीडिया पर प्रियंका छिब्बर की फैन फॉलोइंग काफी ज्यादा है। बहरहाल प्रियंका के तस्वीरें शेयर करने के साथ ही सोशल मीडिया पर फैंस उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें