फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिग बॉस 12: क्या दर्शकों के साथ हो रहा धोखा, अब सामने आया इस कंटेस्टेंट का बड़ा झूठ

Mon, 01 Oct 2018 03:55 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
urvashi rana - फोटो : the khabri
'बिग बॉस' सीजन 12 में इस बार कॉमनर और सेलिब्रिटीज के बीच मुकाबला है। घर में 6 जोड़ियां थी जिन्होंने घर में कॉमनर के रूप में प्रवेश किया लेकिन इन कॉमनर कंटेस्टेंट के बारे में धीरे-धीरे खुलासा हो रहा है कि दरअसल वो आम लोग नहीं हैं। अब ऐसे ही एक और कंटेस्टेंट के बारे में खुलासा हुआ है। 
विज्ञापन

2 of 5
bigg boss 12
सबसे पहले शिवाशीष के बारे में पता चला। शिवाशीष-सौरभ ने खुद को बिजनेस और किसान बताया था लेकिन जल्द ही सच्चाई सब के सामने आ गई और जानकारी मिली कि सौरभ पटेल असिस्टेंट कास्टिंग डायरेक्टर रह चुके हैं जबकि शिवाशीष मॉडल और स्ट्रगलिंग एक्टर हैं।
विज्ञापन

3 of 5
बिग बॉस 12 रोमिल चौधरी
घर में जोड़ीदार कंटेस्टेंट के रूप में आए वकील रोमिल चौधरी 'बिग बॉस' में आने से पहले 'एमटीवी रोडीज' में भी अपनी किस्मत आजमा चुके हैं लेकिन गौर करने वाली बात यह है कि उन्होंने इस बात का जिक्र बिग बॉस को दिए इंटरव्यू में नहीं किया। रोमिल ने रोडीज में जाने के लिए ऑडिशन दिया था लेकिन वह जीडी राउंड पास करने के बाद पर्सनल इंटरव्यू में फेल हो गए।

4 of 5
urvashi rana
अब नया खुलासा हुआ है दीपक ठाकुर की जोड़ीदार उर्वशी राणा के बारे में। शो में बताया गया कि उर्वशी राणा और दीपक ठाकुर एक दूसरे को पहले से जानते हैं और एक दूसरे को पसंद करते हैं। उर्वशी राणा, दीपक ठाकुर से गाना भी सीखती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
urvashi rana - फोटो : the khabri
द खबरी के मुताबिक, 'एक और झूठी कहानी गढ़ी गई। उर्वशी राणा का पहले से ब्वॉयफ्रेंड हैं जबकि बिग बॉस में एंट्री के दौरान उर्वशी ने कहा था कि वो दीपक ठाकुर से प्यार करती हैं।' सामने आई तस्वीरों में उर्वशी अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ दिख रही हैं।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें