tanushree dutta
'बिग बॉस 12' को लेकर तनुश्री दत्ता का बड़ा बयान
तनुश्री दत्ता ने नाना पाटेकर पर यौन शोषण का आरोप लगाया है। तनुश्री के नाना पाटेकर पर लगाए गए आरोपों को अब 'बिग बॉस' से भी जोड़कर देखा जा रहा है। सोशल मीडिया पर ऐसा कहा जा रहा है कि हो सकता है तनुश्री जल्द ही बिग बॉस में नजर आएं। हिंदुस्तान टाइम्स में छपे इंटरव्यू में तनुश्री दत्ता ने 'बिग बॉस' में हिस्सा लेने की बात से इंकार कर दिया है। तनुश्री ने इंटरव्यू में कहा - 'क्या वाकई लोगों को लगता है कि यह सब मैंने बिग बॉस में जाने के लिए किया? मिस यूनिवर्स कॉन्टेंट में हिस्सा ले चुकी हूं, यहां तक कि बॉलीवुड में 16 से 18 फिल्मों में भी काम करने के बाद क्या मेरी जिंदगी की महत्वाकांक्षाएं यहीं तक सीमित रह गई हैं। क्या वाकई आप लोगों को यह लगता है कि मेरे और बॉलीवुड के लिए बिग बॉस से बड़ा कुछ और नहीं है।'