Srishty Rode
- फोटो : instagram
वीडियो में सृष्टि ने बताया कि वह अस्पताल में भर्ती हो गई हैं। कमजोरी की वजह से तबीयत बिगड़ गई थी जिस वह से अस्पताल में ड्रिप चढ़ाई गई। हालांकि पहले से बेहतर हूं और काम की वजह से पुणे जा रही हूं।' इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट की गई तस्वीर और वीडियो में सृष्टि कमजोर भी लग रही हैं। सृष्टि टेलीविजन की जानी मानी एक्ट्रेस हैं। 'सरस्वतीचंद्र', 'मोही', 'चलती का नाम गाड़ी' और 'इश्कबाज' जैसे सीरियल में नजर आ चुकी हैं। आखिरी बार 'बिग बॉस सीजन 12' में बतौर कंटेस्टेंट पर्दे पर दिखाई दी थीं।