फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोमी का दिल दुखाने पर दीपक ने खुद को दी बड़ी सजा, बाथरूम में बंद कर अपने शरीर को पहुंचाई चोट

Wed, 05 Dec 2018 10:25 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
bigg boss - फोटो : bigg boss
बिग बॉस के घर में हुए इस हफ्ते का स्कूल बस लक्जरी बजट टास्क की अवधि अब समाप्त हो चुकी है। इस टास्क के अंत में सुरभि और रोहित बचे रहे जो इस हफ्ते की कैप्टेंसी के दावेदार बने। लेकिन टास्क के बीच दीपक ठाकुर के दोगलेपन के कारण सोमी खान का दिल टूट गया और वह फूट-फूटकर रोने लगीं.. इसके बदले में दीपक ने भी खुद को बड़ी सजा देने की ठान ली...  
विज्ञापन

2 of 5
bigg boss - फोटो : bigg boss
दो दिन से चल रहे स्कूल बस टास्क में कोई भी किसी का साथी नहीं था। हालांकि घर के सभी सदस्यों को दो धड़ो में बांट दिया गया था जिसमें सब अपना और अपने साथी को बचाने का गेम खेल रहे थे। आपको बता दें कि इस टास्क के सफलपूर्वक समाप्ति से घर की प्राइजमनी 45 लाख 35 हजार हो गई जो पिछले दिनों हुए टास्क के दौरान घट गई थी। 
विज्ञापन

3 of 5
bigg boss - फोटो : bigg boss

खैर आपको बता दें कि, टास्क के दौरान सोमी का दिल तब टूट गया जब दीपक ने उनके साथ दगाबाजी कर डाली। हालांकि सोमी खान टास्क में अंत तक टिकी रहीं लेकिन जीती नहीं। ऐसे में वह घर के एक कोने में रोते हुईं दीपक को दगाबाज कहने लगीं। इस दौरान दीपक भी सोमी के पास ही थे जिससे उन्हें अपनी गलती का एहसास हुआ और उन्होंने खुद को सजा देने की जिद कर ली।  बता दें कि दीपक सोमी खान को पसंद करते हैं। 

4 of 5
bigg boss - फोटो : bigg boss
पहले तो दीपक ने खुद को बाथरूम में बंद करके अपने शरीर को भारी चोट पहुंचाने की कोशिश की लेकिन घर के सभी सदस्य के मौके पर पहुंचने से बड़ा हादसा होने से टल गया। करणवीर और सोमी ने दीपक को समझाने की कोशिश की और कहा कि टास्क था और इसमें ऐसा होता रहता है। लेकिन दीपक फिर भी नहीं माने और अपने बेड पर आकर वहां रखे सामान में बहुत जोर से हाथ मारा। इसके बाद सोमी के आगे अपनी गलती मानते हुए उन्होंने अपने कान भी पकड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
bigg boss - फोटो : bigg boss
आखिर में बात करें घर के ताजा माहौल की तो बता दें कि इस हफ्ते वीकेंड का वार शुक्रवार को शुरू होगा और माना जा रहा है कि इस बार डबल एविक्शन हो सकता है। गौरतलब है कि बीते वीकेंड का वार में कोई घर से बेघर नहीं हुआ था। पिछली बार घर से बेघर होने के लिए दीपक, दीपिका, जसलीन, मेघा, रोमिल और रोहित नॉमिनेट हुए थे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें