शिवाशीष
शिवाशीष मिश्रा
शो में शिवाशीष खुद को मध्य प्रदेश का एक बिजनेसमैन बताते हैं जबकि वो एक मॉडल और एक्टर हैं। जी हां, शिवाशीष ने मध्य प्रदेश में मॉडलिंग का काम किया है। जिसके बाद वो मुंबई पहुंचे और यहां टीवी शोज और फिल्मों के लिए कोशिश करने लगे। शिवाशीष को सोनी टीवी पर आने वाले सीरियल 'संकटमोचन महाबली हनुमान' (2017) में 'नल' का रोल ऑफर किया गया था लेकिन उनके अनप्रोफेशनल रवैये की वजह से शो के मेकर्स ने उनसे दूरी बना ली। यही नहीं शिवाशीष की एक तस्वीर भी सामने आई है जिसमें वो सलमान खान के साथ नजर आ रहे हैं। तस्वीर शेयर करते हुए शिवाशीष ने लिखा कि 'बर्थडे ब्वॉय के साथ, 2 बजरंगी भक्त, 2 इंदौरी, साथ-साथ, 20 का दम।