फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिग बॉस-12 खत्म होने के 3 महीने बाद कितना बदल गए कंटस्टेंट? एक की तो टूट गई शादी

Sat, 30 Mar 2019 04:49 AM IST
kapil sharma एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 9
Bigg Boss 12 - फोटो : social media
बिग बॉस टेलीविजन का सबसे पॉपुलर शो है। हर साल दर्शक इस शो का बेसब्री से इंतजार करते हैं। अब बिग बॉस के 13वें सीजन की चर्चा भी होने लगी है। शो में हर साल नए कंटेस्टेंट्स आते हैं। यहां आने के बाद कुछ कंटेस्टेंट सितारे बन जाते हैं तो कई गुमनाम हो जाते हैं। बिग बॉस के 12वें सीजन ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं। पिछले सीजन के स्टार्स इन दिनों क्या कर रहे हैं, देखिए इस रिपोर्ट में..

Bihar board class 12th 2019 के Result Updates देखने के लिए यहाँ क्लिक करे  .
विज्ञापन

2 of 9
Deepak Thakur - फोटो : instagram
दीपक ठाकुर
दीपक ठाकुर को बिग बॉस 12 के सबसे पॉपुलर कंटेस्टेंट में से एक हैं। शो से निकलने के बाद दीपक ठाकुर का एक गाना भी रिलीज हो चुका है। उन्हें दादासाहेब फाल्के इंटरनेशनल अवॉर्ड भी मिला। सोमी खान संग उनका एक म्यूजिक वीडियो भी जल्द रिलीज होगा। वह कई टीवी शोज में नजर आ चुके हैं। इसके अलावा उन्होंने कई स्टेज शोज पर भी परफॉर्म किया है।

 
विज्ञापन

3 of 9
Sreesanth - फोटो : instagram
एस श्रीसंत
एस श्रीसंत बिग बॉस 12 के सबसे एग्रेसिव और हंबल नेचर वाले कंटेस्टेंट माने जाते हैं। इस शो से वो लोगों के दिलों में जगह बनाने में कामयाब हुए है। इस शो के जरिए लोगों को उन्हें करीब से जानने का मौका मिला। सुप्रीम कोर्ट ने पिछले दिनों आईपीएल स्पॉट फिक्सिंग मामले में श्रीसंत पर लगा आजीवन प्रतिबंध हटा दिया है।

4 of 9
Dipika Kakar - फोटो : instagram
दीपिका कक्कड़
बिग बॉस 12 की विजेता दीपिका कक्कड़ इब्राहिम जल्द ही टीवी पर कमबैक करने वाली हैं। हाल में उन्होंने लग्जरी कार खरीदी है। वो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। इन दिनों वे पति शोएब इब्राहिम के साथ दुबई में हॉलिडे पर हैं।
विज्ञापन

5 of 9
Srishty Rode - फोटो : instagram
सृष्टि रोडे
बिग बॉस 12 से निकलने के बाद एक्ट्रेस सृष्टि रोडे को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। सृष्टि का उनके मंगेतर मनीष नागदेव से ब्रेकअप हुआ। इसकी वजह रोहित सुचांती संग उनकी करीबी को बताया गया। ब्रेकअप के बाद वे इन दिनों ट्रैवलिंग में बिजी हैं। हाल ही में वो रोहित के साथ नजर आई थीं।
विज्ञापन

6 of 9
Somi, Saba - फोटो : instagram
पठान सिस्टर्स
बिग बॉस में पठान सिस्टर्स के नाम से मशहूर सबा-सोमी इन दिनों अपने मेकओवर को लेकर चर्चा में हैं। शो से निकलने के बाद सोमी खान को दीपक ठाकुर के अपोजिट म्यूजिक वीडियो ऑफर हुआ है। पिछले दिनों उन्होंने गुजरात के कच्छ में म्यूजिक वीडियो की शूटिंग की थी।
विज्ञापन

7 of 9
Rohit Suchanti - फोटो : instagram
रोहित सुचांती
रोहित सुचांती अपनी फैमिली के साथ जापान में हॉलीडे पर गए थे। सुचांती और बिग बॉस 12 की कंटेस्टेंट सृष्टि रोडे की नजदीकियां काफी बढ़ती दिख रही हैं। हाल ही में दोनों ने साथ में होली मनाई थी, अब दोनों साथ में छुट्टियां मना रहे हैं। होली के दौरान दोनों के साथ बिग बॉस की पूर्व प्रतिभागी सोमी और सबा खान भी मौजूद थीं। 

8 of 9
Karanvir Bohra - फोटो : instagram
करणवीर बोहरा
करणवीर बोहरा ने शो से निकलने के बाद अपना लुक बदला है। करणवीर ने अपने जुड़वां बच्चों के लिए हाल ही में इको फ्रेंडली होली पार्टी रखी थी। इस खास होली पार्टी में सभी टीवी स्टार अपने बच्चों को लेकर पहुंचे थे। करण इन दिनों अपनी फैमिली के साथ गोवा में इंजॉय कर रहे हैं।
विज्ञापन

9 of 9
Neha Pendse - फोटो : instagram
नेहा पेंडसे
नेहा पेंडसे के पास इन दिनों कई प्रोजेक्ट्स हैं। वो लाइव इवेंट्स और गेस्ट अपीयरेंस देते नजर आती हैं। हाल ही में नेहा भारती सिंह के शो 'खतरा, खतरा, खतरा' में नजर आई थीं। नेहा अपनी फिटनेस पर भी काफी ध्यान दे रही हैं। वो सोशल मीडिया पर अक्सर अपनी हॉट तस्वीरें शेयर करती रहती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें