फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

TRP में कपिल शर्मा के शो को जबरदस्त फायदा, 'ये रिश्ते हैं प्यार के' नंबर वन, देखिए टॉप 10 की लिस्ट

Fri, 29 Mar 2019 02:18 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
barc report - फोटो : social media
टीवी की दुनिया में हर हफ्ते की तरह इस हफ्ते भी कई बदलाव देखने को मिले। कई सीरियल में जबरदस्त तड़के के बावजूद गिरावट देखी गई तो वहीं कईयों की स्थिति में सुधार भी हुआ है। तो चलिए हम आपको बताते हैं कि इस हफ्ते कौन सा सीरियल और शो किस पोजिशन पर रहा।
विज्ञापन

2 of 5
Yeh Rishtey Hain Pyaar Ke - फोटो : social media
रोहित शेट्टी का शो खतरों के खिलाड़ी सीजन 9 के खत्म होने से टीवी सीरियल्स ने राहत की सांस ली होगी। शो के खत्म होते ही फिर से सीरियल को टॉप पोजिशन पर कब्जा करने का मौका मिल गया। बॉर्क रिपोर्ट के मुताबिक सीरियल ये रिश्ते हैं प्यार के पहले नंबर पर रहा।
विज्ञापन

3 of 5
the kapil sharma show - फोटो : Sony Tv
एकता कपूर का सीरियल नागिन 3 को पिछले हफ्ते की तरह इस हफ्ते भी दूसरे नंबर से ही संतोष करना पड़ा। तीसरे नंबर पर कुमकुम भाग्य रहा, वहीं द कपिल शर्मा शो की टीआरपी में जबरदस्त फायदा देखने को मिला। पिछले सप्ताह सातवें स्थान पर खिसका कपिल का शो इस सप्ताह चौथे नंबर पर रहा। कपिल शर्मा के शो में जब से नवजोत सिंह सिद्धू नहीं आ रहे हैं इसे नुकसान उठाना पड़ रहा था। इस सप्ताह इसे फायदा मिला।

4 of 5
kasauti zindagi kay - फोटो : social media
प्रेरणा और अनुराग की कहानी को लेकर एकता कपूर एक बार फिर से लौटीं हैं लेकिन लगता है दर्शकों के बीच ये सीरियल पहले जैसा जादू दिखाने में नाकामयाब रहा। कसौटी जिंदगी के 6ठे नंबर पर रहा, वहीं डांस रियलिटी शो सुपर डांसर 3 को 7वां नंबर मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Kumkum Bhagya - फोटो : file photo
टीवी शो की टॉप 10 लिस्ट
1.ये रिश्ते हैं प्यार के
2.नागिन 3
3.कुमकुम भाग्य
4.द कपिल शर्मा शो
5.कुंडली भाग्य
6.कसौटी जिंदगी के 2
7.सुपर डांसर 3
8.कुल्फी कुमार बाजेवाला
9.ये रिश्ता क्या कहलाता है
10.तुझसे है राब्ता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें