फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस वजह से मुश्किल में फंसे थे करणवीर बोहरा, सुषमा स्वराज ने की मदद तो कहा- 'शुक्रिया'

Fri, 01 Feb 2019 11:02 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Karanvir Bohra - फोटो : instagram
बिग बॉस 12 के कंटेस्टेंट रह चुके एक्टर करणवीर बोहरा शो खत्म होने के बाद परिवार और दूसरे इवेंट्स में वक्त बिता रहे हैं। पिछले दिनों करणवीर बोहरा परिवार समेत अजमेर शरीफ गए थे जहां उन्होंने दरगाह में चादर चढ़ाई। अब करणवीर मॉस्को जाने के लिए रवाना हुए जहां उन्हें एयरपोर्ट पर रोक दिया गया था।
विज्ञापन

2 of 5
karanvir bohra - फोटो : file photo
करणवीर ने मुसीबत में फंसने के बाद विदेश मंत्री सुषमा स्वराज और भारतीय दूतावास से मदद की गुहार लगाई। सुषमा स्वराज सोशल मीडिया पर बेहद एक्टिव रहती हैं और सभी भारतीयों की मदद के लिए तुरंत रिप्लाई करती हैं। करणवीर की भी उन्होंने मदद की और अस्थाई पासपोर्ट दिलाया। जिसके बाद करणवीर ने सुषमा स्वराज का शुक्रिया कहा।
विज्ञापन

3 of 5
Karanvir Bohra Sushma Swaraj - फोटो : twitter
करणवीर ने ट्वीट किया कि 'मैं सुषमा स्वराज और सभी अधिकारियों का शुक्रिया कहना चाहता हूं। उन्होंने मेरी मदद की है... मुझे अस्थाई पासपोर्ट और वीजा मिल गया है। सेलिब्रिटी हो या नहीं एक बात मैं अच्छे से जानता हूं कि विदेश में हम कहीं भी यात्रा करते हों हम भारतीय बहुत सुरक्षित हैं।'

 

4 of 5
karanvir bohra - फोटो : file photo
इससे पहले एयरपोर्ट पर फंसने के बाद करणवीर ने लिखा, 'मॉस्को एयरपोर्ट पर इंतजार कर रहा हूं। ऐसा इसलिए क्योंकि मेरा पासपोर्ट थोड़ा खराब हो गया है। वह मुझे भारत वापस भेजने की सोच रहे हैं। भारतीय दूतावास काश आपने वीजा देने से पहले यह बता दिया होता।' दरअसल करणवीर बोहरा मॉस्को में होने वाले मैककॉफी बॉलीवुड फिल्म फेस्टिवल में हिस्सा लेने पहुंचे हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Karanvir Bohra - फोटो : instagram
करणवीर के इस ट्वीट के बाद करणवीर के दोस्त सोशल मीडिया पर मदद के लिए आगे आए। टीवी के मशहूर एक्टर हितेन तेजवानी ने लिखा, 'मुझे उम्मीद है कि इसका समाधान जरूर होगा। कृपया मदद करें।' हितेन के बाद टीवी की बहू दिव्यांका त्रिपाठी और हिना खान भी सामने आईं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें