kapil sharma
- फोटो : file photo
कॉमेडी के किंग कपिल शर्मा ने जब से टीवी पर वापसी की है सभी की नजरें टीआरपी रेटिंग पर थीं। उम्मीदों के उलट द कपिल शर्मा शो से दर्शकों को निराश होना पड़ा है। क्रिटिक्स के साथ ही दर्शक ने इसे मिला-जुला रिस्पॉन्स ही दिया।टाइपकास्ट में कपिल के नजर आने की वजह से शो को गिरावट का सामना करना पड़ रहा है। पिछले हफ्ते कपिल का शो तीसरे नंबर पर था वहीं ये दो नंबर खिसक कर पांचवें स्थान पर पहुंच गया।