फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिग बॉस 12: पिछले सीजन में नहीं हुई ये 5 बातें, इस वजह से तो कंटेस्टेंट का मुंह ही हो गया काला

Mon, 17 Sep 2018 05:03 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
bigg boss 12
'बिग बॉस सीजन 12' में इस बार कुछ अलग करने की कोशिश की गई है। इस बार के सीजन में ऐसी कई बातें हैं जो पिछले सीजन में नहीं हुईं। इस बार के सीजन में कंटेस्टेंट जोड़ियों में आएं जबकि इससे पहले पड़ोसी आए थे। अभी तक 5 सेलिब्रिटी कंटेस्टेंट हैं जबकि 6 जोड़ियां कॉमनर  हैं।
विज्ञापन

2 of 4
bigg boss 12
'बिग बॉस सीजन 12' के ग्रैंड प्रीमियर के दौरान सलमान खान ने कुछ सेलिब्रिटीज की अग्निपरीक्षा ली थी जिसमें 3 कंटेस्टेंट को अपना मुंह काला कराना पड़ गया। शो को और भी दिलचस्प बनाने के लिए इस बार कुछ कंटेस्टेंट को तोप की सलामी दी गई। जो कंटेस्टेंट सलमान और शो में शामिल हुए मेहमानों की कसौटी पर खरा नहीं उतरा उसे तोप की सलामी दी गई। इस सलामी के लिए कंटेस्टेंट को अपना चेहरा तोप के अंदर डालना होगा और दूसरा साथी पीछे से पटाखे में आग लगाता है। इसके बाद शख्स का चेहरा पूरा काला हो जाता है।
विज्ञापन

3 of 4
बिग बॉस 12
'बिग बॉस 12' का इस बार का थीम समुद्र है। घर के इंटीरियर को ध्यान से देखा जाए तो घर को समुद्र या यूं कहें बीच का लुक दिया गया है। पूरे घर को सजाने के लिए सीप का इस्तेमाल किया गया है, जो कि देखने में बहुत ही खूबसूरत लग रहा है। ऐसा 'बिग बॉस' में पहले कभी नहीं हुआ है।
विज्ञापन

4 of 4
bigg boss 12
'बिग बॉस' के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है जब पहले ही दिन 2 कंटेस्टेंट बाहर हो गए हैं। ये अभी तक का सबसे बड़ा उलटफेर माना जा रहा है। जिसमें 2 कॉमनर जोड़ी पहले ही दिन शो से बाहर हो गए। ऐसा देखकर दर्शक भी हैरान रह गए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें