फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 12 : शो में सलमान के 9 बच्चे लेकर पहुंचीं कॉमेडियन भारती सिंह, अब होगा हंगामा शुरू

विज्ञापन
1 of 5
भारती सिंह - फोटो : SELF
मोस्ट पॉपुलर टीवी रियलिटी शो बिग बॉस में टॉप कॉमेडियन भारती सिंह जल्द नजर आने वाली हैं। वीकेंड का वार एपिसोड में इस बार बहुत धमाल होने वाला है। खबर है कि भारती सिंह सलमान संग मिलकर बहुत मस्ती करने वाली हैं। शो में वह सलमान की पत्नी बनकर आने वाली हैं और इस दौरान सलमान और भारती की कॉमेडी दर्शकों को लोट पोट करने वाली होगी...
विज्ञापन

2 of 5
Bharti Singh
दरअसल भारती सिंह 'बिग बॉस 12' का हिस्सा बनेंगी लेकिन वो बतौर कंटेस्टेंट नहीं बल्कि एक होस्ट के तौर पर आएंगी। वो वीकेंड स्पेशल में सलमान खान के साथ आएंगी। द खबरी के ट्वीट के मुताबिक, भारती सिंह सलमान खान की पत्नी बनेंगी। औेर वह शो में 9 बच्चे लेकर आएंगी जिन्हें सलमान का बताएंगी। बता दें कि भारती को सलमान खान से 9 बच्चे हैं क्योंकि पिछले 9 सीजन से सलमान इस शो को होस्ट कर रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 5
Kapil Sharma and Bharti Singh
इन 9 बच्चों में से एक संजय दत्त का रोल करेगा। गौरतलब है कि 'बिग बॉस' सीजन 5 को सलमान और संजय दत्त ने होस्ट किया था। यही नहीं भारती सिंह घर के अंदर एक ज्योतिषी बनकर जाएंगी। भारती घर के कंटेस्टेंट को उनके भविष्य के बारे में बताएंगी।

4 of 5
Bharti Singh
हाल ही में भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया को डेंगू हो गया था। दोनों को अस्पताल में भर्ती होना पड़ा था। अभी फिलहाल दोनों की तबीयत बेहतर है। बता दें कि भारती रियलिटी शो की पहली पसंद रहती हैं।  इतना ही नहीं भारती के पति की भी फैन फॉलोइंग जबरदस्त है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
bharti singh
चैनल्स इस जोड़ी को अपने शो का हिस्सा बनाने के लिए मोटी रकम ऑफर कर रहे हैं।  इस जोड़ी ने 'नच बलिए' में एक एपिसोड के लिए 30 लाख रुपए चार्ज किए थे। इसके अलावा भारती बहुत जल्द रित्विक धंजानी के साथ 'इंडियाज गॉट टैलेंट' का सीजन-8 भी होस्ट करने वाली हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें