फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिग बॉस: सुरभि को छोड़ पूरा घर हुआ नॉमिनेट, इस हफ्ते डबल एविक्शन में बाहर होंगे ये 2 कंटेस्टेंट

Wed, 19 Dec 2018 08:06 PM IST
अरविंद अरविंद एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
bigg boss - फोटो : self
बिग बॉस 12 के फिनाले की तारीख सामने आ गई है और इस महीने की 30 तारीख को शो का फिनाले देखने को मिल सकता है। इस बात का खुलासा शो में टिके हुए रोमिल चौधरी ने किया है। लेकिन इससे पहले घर में हुए मॉल टास्क में सुरभि राणा ने बाजी मार फाइनल में एंट्री कर ली है। लेकिन बता दें कि इस हफ्ते भी डबल एविक्शन होने जा रहा है...
विज्ञापन

2 of 5
bigg boss - फोटो : bigg boss
द खबरी के मुताबिक, सुरभि राणा को छोड़ घर के सभी सदस्य नॉमिनेट हो गए हैं। जिसमें करणवीर बोहरा, दीपक ठाकुर, दीपिका कक्कड़, रोमिल चौधरी, श्रीसंथ, सोमी खान के लिए फिनाले के लिए जंग जारी रहेगी। लेकिन इनपर दीपक और सोमी इस हफ्ते डबल एविक्शन का शिकार हो सकते हैं।

विज्ञापन

3 of 5
bigg boss - फोटो : bigg boss
आपको बता दें कि शो में पहुंचे पेशे से वकील रोमिल चौधरी को शुरुआती दौर से ही घर का सबसे मजबूत कंटेस्टेंट माना जा रहा था। शो के जरिए उनके चाहने वाले भी इतने हो गए कि उन्हें वोट देकर बचा ही लिया करते थे। मगर अब हालात यह है कि जिन कंटेस्टेंट्स पर दर्शकों का गुस्सा फूटता था अब वह फिनाले की रेस में सबसे आगे नजर आ रहे हैं।

4 of 5
bigg boss
दरअसल, बात कर रहे हैं घर के उन तीन सदस्यों की जो शुरुआत से ही आपस में एक-दूजे के नजदीक रहे हैं। जी हां, बात कर रहें दीपिका कक्कड़, श्रीसंथ और करणवीर बोहरा की। जहां दीपिका और श्रीसंथ में भाई-बहन का रिश्ता कायम है तो वहीं करणवीर भी श्री को अपना बड़ा भाई मानते हैं। लेकिन फिनाले के रेस में ये तीनों अब एक-दूजे के सामने नजर आ रहे हैं। श्रीसंथ ने धीरे-धीरे यह साबित कर दिया है कि वह इस ट्रॉफी के हकदार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Bigg Boss - फोटो : twitter
वही, ट्विटर पर दीपिका कक्कड़ को उनके फैन्स वोट दे-देकर पागल हुए जा रहे हैं। ऐसे में शो का पासा आखिरी मोड़ पर आकर पूरी तरह से पलटा हुआ नजर आ रहा है। बात करें करणवीर की तो बता दें कि वह अपनी बदौलत फिनाले की दहलीज तक पहुंचने में कामयाब हो रहे हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें