फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिग बॉस 12: चंद दिनों के मेहमान हैं अनूप जलोटा, बाहर आते ही 37 साल छोटी गर्लफ्रेंड की खोलेंगे पोल

Thu, 04 Oct 2018 12:24 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
anup jalota
'बिग बॉस 12' के तीसरे हफ्ते तक आते-आते कंटेस्टेंट के बीच आपसी दरार खुलकर सामने आ गई है। ऐसा ही कुछ हुआ जब किडनैपिंग टास्क के दौरान अनूप जलोटा को छुड़ाने के लिए जसलीन को कपड़े, मेकअप और बालों की कुर्बानी देनी थी लेकिन उन्होंने मना कर दिया। इससे अनूप जलोटा दुखी होकर जसलीन से ब्रेकअप कर लेते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
anup jalota and jasleen
'बिग बॉस' के घर में पहले दिन से ही अनूप जलोटा और जसलीन मथारू के रिश्ते की चर्चा थी। अब इनके ब्रेकअप के बाद खबर आ रही है कि अनूप जलोटा घर से बाहर हो गए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस हफ्ते अनूप जलोटा घर से बेघर हो जाएंगे। अनूप जलोटा को 27 अक्टूबर को एक इवेंट भी अटेंड करना है। ऐसे में उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया जाएगा।
विज्ञापन

3 of 5
anup jalota and jasleen
अनूप जलोटा के बाहर जाने के बाद देखना होगा कि क्या जसलीन मथारू भी बाहर होंगी या नहीं। ये दोनों कंटेस्टेंट जोड़ी में आई थी। वहीं ये भी दिलचस्प होगा कि बाहर निकलने के बाद अनूप जलोटा 37 साल छोटी गर्लफ्रेंड के बारे में क्या कहते हैं। 

4 of 5
anup jalota and jasleen
जसलीन के पिता केसर मथारू बेटी के ब्रेकअप से बेहद खुश हैं। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जसलीन मथारू के पिता ने 'बिग बॉस' के घर में जाने की इच्छा जताई है। केसर मथारू ने शो के प्रोड्यूसर से घर के अंदर जाने की मांग की थी लेकिन फिलहाल उन्हें मना कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
anup jalota and jasleen
केसर मथारू घर के अंदर जाकर जसलीन को समझाना चाहते थे। वो जसलीन को अनूप जलोटा संग रोमांस करने से रोकना चाहते थे, लेकिन उन्हें अनुमति नहीं मिली। मथारू ने बताया, 'उन्हें कभी-कभी लगता है कि जसलीन और जलोटा का रिश्ता स्क्रिप्टेड है। उनका रिश्ता केवल बिग बॉस के घर के अंदर जाने के लिए बनाया गया है।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें