फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'कसौटी' की फेमस बहू श्वेता तिवारी 21 की उम्र में बन गई थीं मां, 9 साल तक झेली थी पति की पिटाई

Thu, 04 Oct 2018 08:01 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
shweta tiwari
टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी 38 साल की हो चुकी हैं। श्वेता तिवारी ने साल 2001 में टीवी शो 'कहीं किसी रोज' से डेब्यू किया था। इसके बाद उन्होंने एकता कपूर का सीरियल 'कसौटी जिंदगी की' में काम किया। इस सीरियल के बाद श्वेता घर-घर में प्रेरणा के नाम से पहचानी जाने लगीं।
विज्ञापन

2 of 7
shweta tiwari
'कसौटी जिंदगी की' के बाद श्वेता तिवारी कई सीरियल में नजर आ चुकी हैं। श्वेता ने 'जानें क्या बात हुई', 'अदालत', 'सजन रे झूठ मत बोलो' और 'परवरिश' में काम किया। इसके अलावा वो कई रियलिटी शो में बतौर कंटेस्टेंट हिस्सा ले चुकी हैं, जिनमें 'नच बलिए', 'इस जंगल से मुझे बचाओ', 'कॉमेडी सर्कस' और 'झलक दिखला जा' मुख्य हैं। 
विज्ञापन

3 of 7
shweta tiwari
टीवी में पॉपुलरिटी हासिल करने के बाद श्वेता तिवारी ने फिल्मों की ओर रुख किया। साल 2004 में वो सबसे पहले बिपासा बशु की फिल्म 'मदहोशी' में नजर आईं। इसके बाद श्वेता तिवारी ने 'आबरा का डाबरा' और 'मिले न मिले हम' जैसी कई फिल्में कीं। श्वेता ने भोजपुरी की भी कई फिल्मों में काम किया है।

4 of 7
shweta tiwari
श्वेता अपने पूर्व पति राजा चौधरी के साथ रिश्तों को लेकर काफी सुर्खियों में रहीं। 19 साल की उम्र में 23 दिसंबर 1998 को श्वेता पति राजा चौधरी के साथ शादी के बंधन में बंधी। 2 साल बाद उन्होंने बेटी पलक को जन्म दिया। इसके बाद से अक्सर दोनों के बीच अनबन रहने लगी।
विज्ञापन

5 of 7
shweta tiwari
साल 2001 में श्वेता तिवारी टीवी की बहू के रूप में काफी फेमस हो चुकी थीं। उन्होंने खुलकर राजा पर घरेलू हिंसा, मारपीट करने और बेटी की हत्या करने की कोशिश का आरोप लगाया। राजा ना केवल श्वेता तिवारी के साथ मारपीट करते थे बल्कि बेटी पलक पर भी हाथ उठाते थे। 
विज्ञापन

6 of 7
ad - फोटो : Instagram
श्वेता जब 'बिग बॉस' सीजन 2 में हिस्सा लिया तो उन्होंने बताया था कि राजा अक्सर शराब के नशे में देर रात घर पहुंचते थे और बदतमीजी करते थे। श्वेता ने अपनी इस शादी को जिंदगी की सबसे बड़ी भूल बताई थी। उन्होंने इस मामले में पुलिस के पास मामला भी दर्ज कराया था। शादी के 9 साल बाद श्वेता तिवारी ने 2007 में राजा चौधरी से तलाक ले लिया। इसके बाद श्वेता ने साल 2013 में अभिनव कोहली से शादी कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
shweta tiwari
शादी के बाद श्वेता दूसरी बार मां बनीं। जिससे उनका एक बेटा रेयांश है। बीच में ऐसी भी खबरें आई थीं कि श्वेता और अभिनव के बीच रिश्ता ठीक नहीं चल रहा है हालांकि दोनों ने इस तरह की खबरों से इनकार ही किया है। फिलहाल श्वेता तिवारी की बेटी पलक बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली हैं। पलक सोशल मीडिया पर अभी से काफी पॉपुलर हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें