फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये हैं बिग बॉस के अब तक के 6 सबसे बड़े मुंहफट कंटेस्टेंट, सीजन 12 वाला चुप होने का नाम ही नहीं लेता

Tue, 18 Sep 2018 10:37 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
TV Show
टीवी पर एक बार फिर अपनी धाक जमाने आया मोस्ट पॉपुलर टीवी रियलिटी शो बिग बॉस कल तक जिस बात के लिए जाना जाता था वो चीजें आज भी घर में बराबर हो रही है यानी कि कंटेस्टेंट्स के बीच नोकझोक, खाने को लेकर लड़ाई, चुगली और बुराई साथ रिश्तों पर कमेंट्स। जी हां, बिग बॉस 12 शो की अबतक की परंपरा को बरकरार करने में लगा हुआ है.. ऐसे में बात करेंगे बिग बॉस के उन 6 कंटेस्टेंट्स की जो सबसे बड़े मुंहफट कहलाते हैं...
विज्ञापन

अर्शी खान

2 of 7
arshi khan
इस कड़ी में सबसे पहले बात करेंगे बिग बॉस के पिछले सीजन 11 की बोल्ड कंटेस्टेंट आर्शी खान की। अर्शी घर में ऐसी कंटेस्टेंट थीं जो बोलने से पहले जरा सा भी नहीं सोचती थीं। अर्शी की घर में सबसे ज्यादा लड़ाई हिना, शिल्पा और हरियाणवी डांसर सपना चौधरी से हुई थी। बता दें कि अर्शी जब तक थी तो शो की टीआरपी भी टॉप पर चल रही थी। 
विज्ञापन

एजाज खान

3 of 7
TV Show
लिस्ट में दूसरा नाम आता है बिग बॉस 7 के सबसे विवादित और झगड़ालू कंटेस्टेंट और एक्टर एजाज खान का। एजाज ने शो में बहुत गालियां दीं और साथ ही साथी कंटस्टेंट्स से बदतमीजियां भी की। बता दें कि एजाज और साथी कंटस्टेंट अरमान कोहली की आपस में सबसे ज्यादा नोकझोंक हुई थी। 

अरमान कोहली

4 of 7
अरमान कोहली
एक्टर और बिग बॉस 7 के कंटेस्टेंट अरमान कोहली भी बिग बॉस का हिस्सा रह चुके हैं। इस दौरान उनका और उनकी साथी कंटेस्टेंट और एक्ट्रेस तनीषा मुखर्जी के बीच काफी रोमांस चला था। तनीषा एक्ट्रेस काजोल की बहन हैं। बात करेंगे अरमान की तो उन्हें घर में सबसे गुस्सैल कंटेस्टेंट माना जाता था। वे घर में एजाज खान के साथ-साथ कई कंटेस्टेंट के साथ भी ऐसे लड़ते दिखाई दिए थे कि बात हाथापाई तक पहुंच जाती थी। 
विज्ञापन

डाली बिन्द्रा

5 of 7
TV Show
टीवी एक्ट्रेस और मोस्ट विवादित पर्सनैलिटी डोली बिंद्रा भी बिग बॉस के घर में नजर आईं। वे 2010 में शो के सीजन 4 में बिग बॉस के घर का हिस्सा बनी थीं। डोली को घर में हमेशा अनाप-शनाप बोलने और लड़ने के लिए जाना जाता था। यहां तक कि डोली ने कई बार घर में गालियां भी बकी। इसके लिए बिग बॉस ने उन्हें तगड़ी लताड़ भी लगाई थी।   
विज्ञापन

राखी सावंत

6 of 7
TV Show
टीवी की मोस्ट कंट्रोवर्शियल क्वीन और एक्ट्रेस राखी सावंत को तो हर कोई जानता है और जब उन्होंने बिग बॉस के सीजन 1 में कदम रखा तो शो की टीआरपी अपने आप ही बढ़ने लगी। बता दें कि राखी शो के पहले ही सीजन का हिस्सा रही थीं। राखी पहले से ही अपने विवादित बयानोंं को लेकर चर्चा में रहती थीं और घर में तो उन्होंने बोलने की हद ही पार कर दी थी और चुप होने तक का नाम ही नहीं लेती थीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

दीपक ठाकुर

7 of 7
deepak thakur
आखिर में बात करेंगे वर्तमान सीजन बिग बॉस 12 के कंटेस्टेंट दीपक ठाकुर की। दीपक एक भोजपुरी सिंगर हैं और अनुराग कश्यप की फिल्म गैंग्स ऑफ वासेपुर में एक गाना भी गा चुके हैं। शो में वह अपनी फैन उवर्शी राणा के संग आए हैं जिनके साथ वह जोड़ी में नजर आ रहे हैं। बता दें कि दीपक घर में सबसे ज्यादा बोलने वाले कंटेस्टेंट हैं और उनके पास हर कंटेस्टेंट के सवाल का प्यारा सा जवाब होता है। एक तरह से दीपक मुंहफट भी हैं क्योंकि वह कभी भी बोलने से चूकते नहीं हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें