फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्ट्रेस ने अनूप जलोटा पर लगाए सनसनीखेज आरोप, जसलीन के अबॉर्शन कराने की खबर से मचा बवाल

Sun, 23 Sep 2018 01:20 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
anup jalota
सलमान खान के शो बिग बॉस सीजन 12 में इस बार एक ऐसे कंटेस्टेंट आए हैं जो पूरे देश में चर्चा का विषय बने हुए हैं । इस कंटेस्टेंट का नाम है अनूप जलोटा और उनकी 37 साल छोटी गर्लफ्रेंड जसलीन मथारू । 65 साल के अनूप जलोटा और जसलीन को लेकर तरह-तरह की बातें हो रही हैं । 
विज्ञापन

2 of 6
anup jalota and jasleen
इनके रिश्ते पर कई मीम्स, शायरी और जोक्स सोशल मीडिया पर पिछले एक हफ्ते से तैर रहे हैं । प्रीमियर के दौरान अनूप और जसलीन ने बताया था कि वे पिछले 3 साल से रिलेशन में हैं । इस बात को सुनकर जसलीन का पूरा परिवार हैरान है । जसलीन के पिता केसर मथारू का कहना है कि उनके घर में तो मातम छा गया है ।
 
विज्ञापन

3 of 6
anup jalota
इस बीच टीवी की एक नामी एक्ट्रेस अनीशा सिंह शर्मा ने अनूप जलोटा पर बड़ा इल्जाम लगाया है । इंडिया स्कूप्स को दिए इंटरव्यू में अनीशा ने कहा, 'अनूप मुझसे सेक्सुअल फेवर मांगते थे और बदले में टीवी पर बड़ा रोल दिलाने का वादा किया था । अनूप ने मुझको बिग बॉस में ले जाने का भरोसा भी दिलाया था ।'

4 of 6
anup jasleen
अनीशा सिंह शर्मा ने जसलीन और अनूप जलोटा के रिश्ते पर भी बड़ा खुलासा किया है । अनीशा ने बताया है कि जसलीन पिछले साल प्रेग्नेंट हो गई थीं । उन्होंने जसलीन और जलोटा को झगड़ा करते देखा था । झगड़ा इसलिए हुआ था क्योंकि जलोटा, जसलीन पर लापरवाही का आरोप लगा रहे थे ।  बाद में अनीशा को यह पता चला कि जसलीन ने अबॉर्शन करा दिया ।
विज्ञापन

5 of 6
jasleen matharu
अनीशा ने ये भी खुलासा किया है कि अनूप को शक था कि जसलीन उन्हें धोखा दे रही हैं । अनीशा ने कहा 'जलोटा को लगता था कि जसलीन उन्हें धोखा दे रही हैं और उनका लंदन में कोई ब्वॉयफ्रेंड है । वहीं इस आरोप का जसलीन हमेशा से खंडन करती थीं ।'
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
anup jasleen
जलोटा, अनीशा को अपने रिलेशन की हर बात बताते थे । रिपोर्ट में ये भी कहा गया है कि अनूप ने अनीशा को धमकी भी दी थी कि अगर ये बात किसी और से बताएगी तो उसे मार देंगे । वैसे अनिशा भी हाल ही में विवादों में आ गई थीं जब उनकी न्यूड तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं । 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें