फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 11 में वापसी के ऑफर पर जुबैर ने रखी शर्त, पहले माफी मांगें सलमान

Thu, 12 Oct 2017 07:56 AM IST
amarujala.com- Presented by: किरण सिंह
विज्ञापन
1 of 5
होस्ट सलमान खान की लताड़ के बाद बीमार होकर बिग बॉस शो छोड़ने वाले जुबैर खान की शो में जल्द ही वापसी हो सकती है, लेकिन इसके लिए उन्होंने एक शर्त भी रख दी है। अगर कलर्स चैनल वाले उनकी एक शर्त मान लें तो वो जल्द ही घर में दिख्‍ााई देंगे।

ये भी पढ़ें- Bigg Boss 11: ये 4 कंटेस्टेंट चाहे कुछ भी बोलें, घर से कोई नहीं ‌निकाल सकता इन्‍‌हें
विज्ञापन

2 of 5
zubair khan
दरअसल पिछले वीकेंड वार में सलमान खान ने जुबैर को उनके खराब व्यवहार और भाषा के चलते ऐसी फटकार लगाई कि वो बीमार हो गए और उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया। इसके बाद जुबैर ने सलमान पर उन्हें अपमानित करने का आरोप लगाकर एफआईआर भी दर्ज करवाई। इंडियन एक्सप्रेस को दिए एक एक्सक्लूसिव इंटरव्यू  में जुबैर ने कई राज खोले हैं।
विज्ञापन

3 of 5
salman khan
उन्होंने बताया कि चैनल वाले चाहते हैं कि वे वापस बिग बॉस के घर आए, लेकिन इसके लिए उन्होंने एक शर्त रख दी। जुबैर का कहना कि वे शो में तभी वापसी करेंगे, जब शो के होस्ट सलमान उनसे माफी मांगे और कहें कि उन्होंने गलत शब्‍द कहे थे, क्‍योंकि वे अपने आत्म सम्मान के साथ कोई भी समझौता नहीं करेंगे।

ये भी पढ़ें- BIGG BOSS 11: इस कंटेस्टेंट ने पार की सारी हदें, आज कैमरे के सामने करेंगी शर्मनाक हरकत

4 of 5
Salman Khan
जुबैर ने चैनल पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि चैनल टीआरपी बटोरने के लिए उनकी उस छवि को दिखा रहा है, जो वो नहीं हैं। इंटरव्यू ने उन्होंने कहा कि सलमान के खिलाफ उन्होंने एआईआर दर्ज करवा दी है और अब वो चैनल के ‌खिलाफ भी मुकदमा दर्ज करवाना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जुबैर ने आरोप लगाया कि टीआरपी बटोरने के लिए शो ने उनके नाम और पहचान का दुरुपयोग किया है। गौरतलब है कि जुबैर ने दावा किया था कि वे दाउद की बहन के रिश्तेदार हैं।

ये भी पढ़ें- BIGG BOSS 11: पहले हाथ फिर गाल पर किया KISS, अब किस हद तक जाएगी ये जोड़ी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें