बिग बॉस के 11वें सीजन को शुरू हुए करीब एक सप्ताह बीत चुका है और इतने समय में ही घर में बवाल मच गया। कंटेस्टेंट अपशब्द आदि से एक दूसरे को नीचा दिखाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। घर में हर किसी को एलिमिनेशन का डर है, इसीलिए बड़ी सावधानी से गेम प्लान करते हैं, लेकिन इस घर में 4 ऐसे भी कंटेस्टेंट है, जो चाहे कुछ भी कर लें और कुछ भी बोल लें, लेकिन उन्हें कोई घर से निकाल नहीं सकता। ये चारों अगर घर से जाएंगे तो अपनी ही एक छोटी सी गलती से।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
ये चारों कंटेस्टेंट है पड़ोसी, जो सोमवार को ही मुख्य घर में आए। इन्हें बिग बॉस की तरफ से कुछ खास पावर दी गई हैं, जिसके तहत घर के बाकी सदस्य इन्हें नॉमिनेट तो कर सकते हैं, लेकिन ये एलिमिनेट नहीं होंगे।
ये भी पढ़ें- Bigg Boss 11: बाहर हुए कंटेस्टेंट की फिर होगी एंट्री पर एक बड़ा टिवस्ट
विज्ञापन
3 of 5
ये चार पड़ोसी हैं लव त्यागी, सब्यसाची, महजबी और लुसिंडा, जिन्होंने एक परिवार के रूप में मुख्य घर में एंट्री कर ली है। इन्हें स्पेशन पावर दी गई है।
(लव त्यागी)
4 of 5
दसअसल बिग बॉस द्वारा इन चारों को एक- एक किरदार दिया है, जो इन्हें मुख्य घर में जीना होगा और सबको अपने उस किरदार पर विश्वास दिलाना होगा। ये चारों एक परिवार के रूप में मुख्य घर में गए हैं।
(सब्यसाची)
ये भी पढ़ें- BIGG BOSS 11: इस कंटेस्टेंट ने पार की सारी हदें, आज कैमरे के सामने करेंगी शर्मनाक हरकत
जब तक ये चारों अपनी असली पहचान घर में छुपा रखने में कामयाब रहेंगे, कोई भी इनका कुछ नहीं बिगाड़ पाएगा और ये घर में रह सकते हैं। घर के सदस्य इन्हें नॉमिनेट तो कर सकेंगे, लेकिन वो ये बात नहीं जानते है कि ये चारों एलिमिनेट नहीं हो सकते।