फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास गुप्ता के बारे में शिल्पा को पता चली ऐसी बात, बोलीं- 'उसके साथ काम करने का सोच भी नहीं सकती'

Thu, 15 Feb 2018 01:03 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
शिल्पा शिंदे
बिग बॉस जीतने के बाद शिल्पा शिंदे के पास ऑफर्स की भरमार है। शो के दौरान ही विकास गुप्ता ने शिल्पा को एक वेब सिरीज का ऑफर दिया था। बाहर आने के बाद शिल्पा ने कहा था कि वो विकास के साथ काम करेंगी। लेकिन अब उन्होंने विकास की वेब सिरीज में काम करने से मना कर दिया है।
विज्ञापन

2 of 5
शिल्पा शिंदे
हाल ही में पिंकविला को दिए इंटरव्यू में शिल्पा ने कहा, 'मैं विकास के साथ कभी काम नहीं कर सकती। मुझे उनके बारे में कुछ ऐसी बातें पता चलीं हैं कि मैं उनके साथ काम करने का सोच भी नहीं सकती हूं।' इस बयान के बाद सवाल उठ रहे हैं कि आखिर शिल्पा को ऐसा क्या पता चला है।
विज्ञापन

3 of 5
बिग बॉस
बता दें पिछले दिनों शिल्पा ने 'भाबी जी' सीरियल के प्रोड्यूसर पर लगाए सभी आरोपों को वापस ले लिया था। इसके बाद यह कयास लगाए जा रहे थे कि विकास और शिल्पा के बीच सबकुछ ठीक हो गया है। लेकिन यहां बाजी पलटती हुई नजर आ रही है।

4 of 5
बिग बॉस
इस पूरे मामले पर विकास से भी बातचीत की गई। इस पर विकास का कहना है कि अगर शिल्पा ऐसा सोचती हैं तो ये उनकी अपनी पसंद है। बात करें पुराने इश्यू की तो खुद सलमान ने उन्हें यह क्लियर किया था कि पूरे मामले में विकास की गलती नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बिग बॉस
'अब वो ये बोल रहीं हैं कि मेरे बारे में कोई बात पता चली है तो ये वही जानती हैं।  बिग बॉस का शो खत्म हो गया है। अगर उन्हें मेरे साथ काम करने होगा तो करेंगी।' बता दें कि बिग बॉस की शुरुआत में विकास और शिल्पा के बीच जमकर तकरार हुई थी। 5 हफ्तों बाद दोनों ने आपसी कड़वाहट खत्म कर दोस्ती कर ली थी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें