फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 11: शिल्पा के विजेता बनते ही सोशल मीडिया पर फूटा गुस्सा, हिना के फैंस ने जमकर कहा भला-बुरा

Tue, 16 Jan 2018 07:53 AM IST
इंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
Bigg Boss के 11वें सीजन ने फैंस के दिल में जो खास जगह बनाई है, उसके लिए शो के हर कंटेस्टेंट को शुक्रिया कहा जाना चाहिए। सभी ने जिस तरह से फैंस का मनोरंजन किया वो काबिल-ए-तारीफ था। फाइनल में पुनीश और विकास गुप्ता के एलिमिनेट होने के बाद असल मुकाबला शिल्पा और हिना के बीच था। जिसमें टीवी की 'अंगूरी भाबी' ने अपना परचम लहराते हुए बिग बॉस 11 का ग्रैंड फिनाले जीत लिया।
विज्ञापन

2 of 7
विजेता का ऐलान होते ही जहां एक ओर शिल्पा के फैंस के बीच खुशी की लहर दौड़ गई तो दूसरी ओर टीवी की संस्कारी बहू 'हिना खान' के फैंस इस बात को स्वीकार नहीं कर पा रहे हैं। यही कारण है कि सोशल मीडिया पर कलर्स और बिगबॉस के मेकर्स के खिलाफ बगावत का बिगुल फूंक दिया गया। अगर आप सोशल मीडिया पर जाकर देखें तो हिना के फैंस लगातार ट्वीट कर रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 7
पूरे 15 हफ्तें बिग बॉस के एक-एक टास्क को बखूबी निभाने वालीं और हर बार चैंपियन बनकर उभरने वाली हिना की लंबी फैन फॉलोइंग है। शायद यही कारण था कि फाइनल की ये जंग बेहद कड़ी मानी जा रही थी। हिना खान के फैंस लगातार ट्वीट कर रहे हैं और शो के निर्माताओं पर यह आरोप लगा रहे हैं कि चैनल ने जान बूझकर हिना को घर से बाहर निकाला हैं। किसी ने कहा कि शो का रिजल्ट फिक्स है तो एक फैंस ने तो यहां तक कह डाला कि ये हिना खान के खिलाफ साजिश थी। 

4 of 7
एंजल प्रिंसेस नाम की इस यूजर ने लिखा कि, 'बिग बॉस जबसे शुरू भी नहीं हुआ था, तबसे ही भाबीजी उर्फ शिल्पा शिंदे खबरों का हिस्सा थी। कलर्स टीवी से उनका कॉन्ट्रेक्ट है। ये शो तो फिक्स होना ही था। भगवान ही जाने कि हिना खान रनर अप क्यों बनाई गई'।
विज्ञापन

5 of 7
संभव अरोरा लिखते हैं कि, 'प्लीज हिना खान आपसे ये निवेदन है कि कभी कलर्स टीवी के साथ काम मत करना। पहले 'खतरों के खिलाड़ी' और अब 'बिग बॉस' सभी रिएलिटी शोज फिक्सड होते हैं। तुमने हमारा दिल जीता है। लव यू हिना खान
विज्ञापन

6 of 7
बिग बॉस 11 फिक्स शो है। पहले फर्जी मॉल टास्क में लव त्यागी को एलिमिनेट किया गया और अब हिना खान को फेक लाइव वोटिंग से बाहर का रास्ता दिखाया गया है। ये हिना खान को बिग बॉस न जीताने के लिए अपनाए हथकंडे से ज्यादा कुछ नहीं।
 #फिक्सडविनरशिल्पाशिंदे 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
अब भले ही हिना खान के फैंस इस बात को स्वीकार नहीं कर पा रहे हों कि उनकी पसंदीदा प्रतियोगी बिग बॉस 11 की विजेता नहीं बन पाईं है, लेकिन हम कहना चाहेंगे कि यह केवल खेल हैं। हिना ने इसे बेहतरीन तरीके से खेला है। जिसके लिए उनती जितनी तारीफ की जाए, उतनी कम है। खेल में हार-जीत लगी रहती है। हमें खुश होना चाहिए कि लोग इतने लम्बे सफर के बाद भी हिना को सम्मानजनक नजरों से देखते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें