फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 11: शो में होने वाले हैं लगातार 4 धमाके, आसमां तक पहुंच जाएगी TRP

Wed, 06 Dec 2017 02:37 PM IST
amarujala.com- Presented by: श्रीलता बिश्वास
विज्ञापन
1 of 7
बिग बॉस के सीजन 11 में गिरती TRP को उठाने के मकसद से एक के बाद एक करके लगातार 4 धमाके होने वाले हैं, जिससे निसंदेह शो की TRP को जबरदस्त फायदा होगा। ये धमाके आने वाले सप्ताह में वाइल्ड कार्ड एंट्री के तौर पर होंगे। इनमें कई चौंकाने वाले नाम सामने आ रहे हैं।

पढ़ें: Bigg Boss 11: वीकेंड पर फिर आएगा चौंकाने वाला फैसला, OUT होंगी शिल्पा शिंदे
विज्ञापन

2 of 7
डांसर सपना चौधरी के बाहर होते ही बिग बॉस की टीआरपी एक बार फिर धड़ाम से गिर चुकी है। ऐसे में बिग बॉस के घर में अगर कोई वाइल्ड कार्ड एंट्री होती हैं तो चौंकिएगा मत। टॉप-10 में बने रहने का दबाव और जरूरी मसाला देने की मजबूरी में पूरी अटकलें हैं कि कोई कॉन्ट्रोवर्शियल फेस ही बिग बॉस में वाइल्ड कार्ड एंट्री मारेगा। 
विज्ञापन

3 of 7
ऐसी खबर है कि प्रियांक की गर्लफ्रेंड दिव्या, शिल्पा शिंदे के परिवार में से किसी की एंट्री होगी। ऐसी उम्मीद यह भी है कि विकास गुप्ता के परिवार से किसी करीबी के अलावा हिना के बॅायफ्रेंड रॅाकी की भी एंट्री हो सकती है, जो कि गेम में नया मोड़ लेकर आएगी। गहना वशिष्ठ की एंट्री भी जल्द होने वाली है। 

4 of 7
जी हां। ये वही गहना है, जिन्होंने बिग बॉस का हिस्सा बनने से पहले ही कंटेस्टेंट अर्शी खान को परेशान कर रखा था। गहना ने अर्शी पर आरोप लगाया था कि वो खुद को बैचलर बताती है, लेकिन 50 साल के एक शख्स से शादी कर चुकी हैं। उनकी असली उम्र 32 साल है जबकि वो खुद को 27 साल की बैचलर बताती हैं। 
विज्ञापन

5 of 7
गहना का दावा था कि वो अर्शी को भोपाल से जानती हैं। गहना ने उनके स्कूल से सही उम्र का पता लगाया। अर्शी का ये भी दावा था कि बिग बॉस को उन्होंने नकली शैक्षिक कागजात दिए हैं। मुझे आश्चर्य है कि बिग बॉस निर्माता और चैनल ने इस तरह के एक प्रतियोगी का चयन किया है जो अपने जीवन में केवल झूठ ही बोल रहा है।'
विज्ञापन

6 of 7
बता दें कि अर्शी उस समय चर्चा में आई थीं जब उन्होंने पाकिस्तानी किक्रेटर शाहिद अफरीदी के साथ रिलेशनशिप की बात कही थी। इस बारे में गहना का कहना है कि संबंध तो दूर की बात है अर्शी आज तक शाहिद से मिली तक नहीं हैं। गहना का अर्शी पर सबसे बड़ा आरोप यह है कि उनपर 10 आपराधिक केस चल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
एक्ट्रेस और मॉडल गहना वशिष्ठ खुद अक्सर विवादों में बनी रहती हैं। हॉट एंड बोल्ड इमेज वाली इस एक्ट्रेस ने फिल्म 'सविता बार्बी 3डी' में जमकर हॉट सीन्स दिए थे। तिरंगे को बिकनी बनाकर पहनने वाली ये एक्ट्रेस जब अपनी दुश्मन अर्शी के साथ बिग बॉस के घर में एक छत के नीचे रहेंगी तो फैंस को जमकर मसाला देखने को मिलेगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें