फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 11: दर्शकों ने दिया शिल्पा शिंदे का साथ, हिना खान को हराकर बनीं Winner

Mon, 01 Jan 2018 11:21 AM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
hina khan, shilpa shinde
बिग बॉस 11 में 'वीकेंड का वार' एपिसोड में प्रियांक शर्मा के घर से बाहर होने के बाद एक मजेदार टास्क हुआ। जिसमें घर के दो कंटेस्टेंट के बीच एक मुकाबला हुआ। ये दो कंटेस्टेंट कोई और नहीं बल्कि दोनों फीमेल कंटेस्टेंट थीं।

पढ़ें: Bigg Boss 11: हिना खान ने कहा कुछ ऐसा, सलमान ने एक बार फिर लगा दी क्लास
विज्ञापन

2 of 5
bigg boss 11
दरअसल, बिग बॉस ने हिना और शिल्‍पा के बीच एक मुकाबला करवाया। जिसमें दोनों को यह साबित कना था कि दोनों में से बेस्ट इंटरटेनर कौन है इसके लिए दोनों को एक-एक सॉन्ग गाना था। इस दौरान घर के बाकि सदस्यों को स्माइली बॉल फेंककर उन्हें गाने में रुकावट डालना था। 
विज्ञापन

3 of 5
bigg boss 11
इस मुकाबले के दौरान लाइव वोटिंग हुई, जिसमें जनता को चुनना था कि सबसे बड़ा एंटरटेनर कौन है। हालांकि इस बीच बिग बॉस ने खुद कहा कि बिग बॉस का ये सीजन इतिहास के सबसे एंटरटेनिंग सदस्यों के साथ गुजर रहा है। कई बार हिना और शिल्‍पा को घर में गुनगनाते हुए सुना है इसलिए अब दोनों को लाइव पब्लिक के सामने गाना है।

4 of 5
hina khan
पहले मुकाबले में हिना खान को गाने के लिए बुलाया गया। उन्‍होंने ने 'दम लगा के हईशा' फिल्म से 'मोह मोह के धागे' गाया। गाने के बाद हिना को 65 प्रतिशत वोट मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
shilpa shinde
वहीं शिल्पा ने अमिताभ बच्चन की फिल्म का गाना 'अपनी तो जैसे कैसे कट जाएगी आपका क्या होगा जनाबे आली' गाया। उन्हें जनता ने 77 प्रतिशत वोट दिए और वो लाइव वोटिंग में जीत गईं। इसमें कोई शक नहीं हिना अच्छा गाती हैं लेकिन लेकिन दर्शकों ने बतौर एंटरटेनर शिल्‍पा का चुनाव किया। जिसके बाद शिल्पा इस टास्क की विजेता साबित हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें