बिग बॅास के घर में वैसे तो कभी भी कुछ भी हो सकता है लेकिन विकास गुप्ता और शिल्पा शिंदे के साथ ऐसा कुछ हो जाएगा ये किसी ने नहीं सोचा था। बिग बॉस के शुरुआती दिनों में जहां विकास और शिल्पा एक दूसरे का चेहरा भी नहीं देखना चाहते थे वहीं अब एक दूसरे के लिए कोई भी sacrifice करने को तैयार हो जाते हैं। अब विकास और शिल्पा की दोस्ती बढ़ने लगी है या यूं कहें कि दोनों की नजदीकियां भी बढ़ने लगी हैं।
विज्ञापन
2 of 4
वैसे घर वालों ने विकास और शिल्पा की दोस्ती पर सवाल उठाने शुरू कर दिए हैं। आकाश ददलानी ने मजाक में ही सही लेकिन इस बात की तरफ लोगों को लाकर खड़ा कर दिया है कि विकास और शिल्पा की दुश्मनी केवल दिखावा है। दोनों पहले से ही घर में दुश्मनी दिखाने की प्लानिंग करके आए थे और अब दोनों की दोस्ती नजर आ रही है।
विज्ञापन
3 of 4
इसके बाद से ही सोशल मीडिया पर विकास और शिल्पा के नाम से कई हैशटैग शुरू किए गए। यहां तक कि कुछ लोगों ने तो दोनों की शादी करवाने की भी ठान ली है। एक फैन ने अपने #shikas को टैग करते हुए लिखा है कि हे भगवान विकास और शिल्पा की शादी हो जाए। इन दोनों के बच्चे कितने क्यूट होंगे।
Please god ji please get #shikas married 😍😍😍😍😍😍❤️❤️❤️🔥❤️❤️❤️❤️🔥their babies would be so cute omggg !!!! Shy and bomb at the same time lol 😂 #bb11
— Isha (@KapIshaYa) November 12, 2017
इन दोनों की दोस्ती को सोशल मीडिया पर लोगों ने प्यार में बदल दिया है।
I really love it when #Shilpa and #vikas are together ❤️❤️❤️❤️I seriously don’t want them to fight anymore !!! Them together can go so far in this season like kisi ki bhi poongi bja sakte hain saath mein #bb11 #shikas
— Isha (@KapIshaYa) November 12, 2017
वैसे शिल्पा को बचाने के लिए विकास अपनी पसंदीदा जैकेट को जलाने के लिए भी तैयार हो जाते हैं। अब इन दोनों की दोस्ती में और क्या रंग देखने को मिलते हैं ये आगे पता चलेगा।