बिग बॉस में जहां पहले ही एपिसोड से विकास और शिल्पा एक-दूसरे को फूटी आंख नहीं भा रहे थे। वहीं, बिग बॉस के एक टास्क ने उन्हें करीब लाने पर मजबूर कर दिया....
विज्ञापन
2 of 6
Bigg Boss 11
बिग बॉस में एक बार फिर कुछ अलग देखने को मिला। बता दें कि फ्रेंडशिप टास्क के जरिए घर के कुछ नॉमीनेटिड सदस्यों की वजह से खुद की चीजों का बलिदान करना पड़ा। जी हां, सोमवार 13 नवंबर के एपिसोड में बिग बॉस ने घरवालों को फ्रेंडशिप टास्क दिया जिसके मुताबिक कुछ कंटेस्टेंट को नॉमीनेट किया गया था। नॉमीनेशन की प्रक्रिया में शिल्पा का भी नाम शमिल था। ऐसे में शिल्पा से जब बिग बॉस ने विकास को ये टास्क करने के लिए बोलने को कहा तो उनके होश उड़ गए।
विज्ञापन
3 of 6
शिल्पा शिंदे
- फोटो : SELF
जरा-जरा सी बात पर घर में बखेड़ा खड़ा कर देने वाले शिल्पा-विकास इस टास्क के जरिए एक-दूजे का ख्याल करते दिखाई दिए। दरअसल, फ्रेंडशिप टास्क में शिल्पा को घर से बेघर होने के लिए नॉमीनेट किया गया । लेकिन बिग बॉस ने एक शर्त रखी कि अगर वे विकास को उनकी फेवरेट जैकेट को फाड़कर बेकार करने के लिए कहेंगी और विकास ऐसा कर देंगे तो वे नॉमीनेट होने से बच जाएंगी।
4 of 6
Priyank
इसके बाद विकास ने शिल्पा से अपनी दुश्मनी को भुलाते हुए उनको बचाने के लिए अपनी जान से प्यारी जैकेट का बलिदान कर डाला। इसके बाद बिग बॉस ने शिल्पा को एक हफ्ते के लिए घर में सेफ कर दिया है। बता दें कि हितेन को बचाने के लिए प्रियांक अपना सिर तक मुंडवा चुके हैं।
विज्ञापन
5 of 6
Akaash Dadlani
वहीं, हितेन भी आकाश को सेफ करने के लिए उनके पास एकमात्र फेमिली फोटो तक को फाड़ने के लिए मजबूर हो गए। लेकिन जो सबसे खतरनाक रहा वो ये है कि बेनाफ्शा इस फ्रेंडशिप जाल में फंसती नजर आईं। बिग बॉस ने उनके लिए ऐसी शर्त रखवा दी कि वे घर से बेघर होने से खुद को बचा भी नहीं पाएंगी।
दरअसल, जब नॉमीनेशन प्रक्रिया में प्रियांक को चुना गया तो उनको फ्रेंडशिप टास्क के जरिए खुद को बचाने के लिए बेनाफ्शा को इस बात के लिए राजी करवाना था कि अगर वे आने वाले दो हफ्ते के लिए खुद को घर में नॉमीनेट होने के लिए चुन लेंगी तो प्रियांक इस हफ्ते नॉमीनेट होने से बच जाएंगे। लेकिन बेन अपने प्यारे दोस्त प्रियांक की खातिर खुद को दांव पर लगा बैठी हैं।