बिग बॉस 11 के घर में प्यार की केमेस्ट्री पर काम करता ये नया जोड़ा फिलहाल हिट लिस्ट पर है। जी हां हम बात कर रहे हैं पुनीश शर्मा और बंदगी कालरा की। 10वें दिन एक बार फिर देर रात घर की लाइट बंद होने के बाद ये दोनों एक दूसरे के साथ फिर से कोजी होते नजर आए। आखिर इस कपल के बीच ऐसा क्या शुरू हो गया है। दोनों लाइट बंद होने के बाद ही ऐसा क्या करते हैं।
पढ़ेंः BIGG BOSS 11: जब सपना चौधरी ने सरेआम दी धमकी, 'मैं तो इसका गला दबा दूंगी'
विज्ञापन
BIGG BOSS 11: घर की लाइट बंद होते ही क्या करता है ये कपल, KISS करते कैद हुआ था कैमरे में
2 of 5
घर में लड़ाई झगड़े और गालियां तो हर रोज बरस रही हैं। इसके बाद भी घर में प्यार को परवान चढ़ाने का काम बंदगी और पुनीश ने शुरू कर दिया है। स्क्रीन पर बड़े जोरो से दोनों का प्रेम चल रहा है। पुनीश खुलेआम कभी बंदगी के हाथ पर तो कभी गाल पर KISS भी करते नजर आ रहे हैं लेकिन सबसे हैरान करने वाली बात ये है कि दोनों का प्यार घर की लाइट बंद करने के बाद ही जागता है। दोनों रात के 1, 2 या 3 बजे ही रोमांस करते नजर आते हैं।
विज्ञापन
BIGG BOSS 11: घर की लाइट बंद होते ही क्या करता है ये कपल, KISS करते कैद हुआ था कैमरे में
3 of 5
हाल ही में पुनीश ने बड़ी हिम्मत दिखाते हुए बंदगी को अपनी बाहों में खींचा था और चेहरे पर KISS कर दिया था। आपको बता दें कि 10वें दिन भी रात करीब 2.45 बजे दोनों जबरदस्त रोमांस करते नजर आए।
पढ़ेंः BIGG BOSS 11: जब हितेन के साथ कुछ भी करने को तैयार हो गई शिल्पा, घरवाले बोले KISS लो
BIGG BOSS 11: घर की लाइट बंद होते ही क्या करता है ये कपल, KISS करते कैद हुआ था कैमरे में
4 of 5
पुनीश बंदगी से कह रहे थे कि वो आजकल घर के दूसरे मेल सदस्यों के साथ घूमती नजर आती हैं जो उसे अच्छा नहीं लगता। पुनीश ने कहा कि उसे आकाश, विकास और लव बिल्कुल पसंद नहीं हैं और बंदगी का उनके साथ मिलना जुलना वो सहन नहीं कर सकते। पुनीश बंदगी की गोद में लेटे हुए थे और दोनों लिंविंग एरिया के सोफे पर बातें करते नजर आ रहे थे। पुनीश ने बंदगी से कहा कि उसे कोई भी निजी काम हो तो वो पुनीश से ही कहे। अब बात ये है कि क्या सही में पुनीश और बंदगी के बीच रोमांस हो रहा है या फिर ये सब पब्लिसिटी के लिए है।
BIGG BOSS 11: घर की लाइट बंद होते ही क्या करता है ये कपल, KISS करते कैद हुआ था कैमरे में
5 of 5
आपको बता दें कि इससे पहले बिग बॉस के बारे में ये खुलासा हो चुका है कि बंदगी कालरा शो के कास्टिंग डायरेक्टर-प्रोड्यूसर डेनिस नागपाल की गर्लफ्रेंड हैं और उनके साथ कुछ तस्वीरें भी सामने आई हैं। ऐसे में घर में पुनीश के साथ उनका प्रेम आखिर है क्या?