बिग बॉस 11 की प्रतिभागियों की किस्मत चमकना शुरू हो चुका है। इनमें से एक हैं सपना चौधरी। बिग बॉस के घर से बाहर जाने के बाद सपना को एक के बाद एक बड़े ऑफर मिल रहे हैं। हाल ही में हमने आपको बताया था कि सपना को अभय देओल के साथ एक फिल्म में काम करने का मौका मिल गया है। अब सपना की लोकप्रियता को देखते हुए उन्हें कलर्स के एक सीरियल में भी काम करने का मौका मिल गया है।
पढ़ें: राज ठाकरे ने 'टाइगर' को दी धमकी, कहा- प्राइम टाइम में मराठी फिल्मों को मिले जगह
विज्ञापन
2 of 5
sapna choudhary
सपना चौधरी कलर्स के पॉपुलर शो 'लाडो-वीरपुर की मर्दानी' में एक नए अवतार में दिखीं। उन्होंने शो में एक कैमियो का रोल किया और आइटम सॉन्ग 'बाबूजी जरा धीरे चलो' पर डांस किया। सपना शो में रनतेज की पार्टी के ट्रैक में डांस करती दिखी और उनके साथ ठुमके भी लगाए।
#BB11's ex-contestant @ISapnachoudhary is coming to set fire to the stage with her amazing dance moves on #Laado2, tonight at 9:30 PM. @meghna1malik @avika_n_joy pic.twitter.com/JTHDDCFIA4
— COLORS (@ColorsTV) December 19, 2017
विज्ञापन
3 of 5
Sapna Chaudhary
गौरतलब है कि बिग बॉस 11 से बाहर आने के बाद कई बार अटकलें लगाई जा रही थी कि सपना चौधरी की वाइल्ड कार्ड एंट्री हो सकती है, लेकिन उन्होंने इसे पूरी तरह से खारिज कर दिया है। दो दिसंबर को एक शो के दौरान उन्होंने अपने फैन्स का शुक्रिया भी अदा किया।
4 of 5
बता दें कि सपना को 'बिग बॉस 11' की विनर के तौर पर देखा जा रहा था लेकिन उनके शो से बाहर होने से उनके फैंस को तगड़ा झटका लगा था। इससे पहले गूगल ने इयर इन सर्च 2017 के नाम से लिस्ट जारी की थी। एंटरटेनर कैटेगरी में सपना चौधरी तीसरे नंबर पर हैं।
बिग बॉस के घर से बाहर आने के बाद सपना चौधरी को एक से बढ़कर एक ऑफर मिल रहे हैं। सपना के पास फिल्मों से लेकर टीवी सीरियल और आइटम सॉन्ग तक के ऑफर हैं। सपना ने अपनी फिल्म की शूटिंग भी शुरू कर दी है। हाल ही में सपना की एक तस्वीर सामने आई है।