बिग बॉस के सीजन 11 से बीते सप्ताह आउट हुए हितेन के फैंस गुस्से में तरह-तरह के कमेंट दे रहे हैं। ऐसे में हितेन ने पत्नी गौरी के साथ नई तस्वीर शेयर कर वाइल्ड कार्ड एंट्री पर बड़ा खुलासा किया। तस्वीर को उन्होंने इंस्टाग्राम पर शेयर किया था। कैप्शन में हितेन ने लिखा, 'मेरे सभी चाहने वालों, जिन्होंने मेरे लिए वोट किया।
पढ़ेंः Bigg Boss 11: सांड के बाद शिल्पा को बोला 40 साल की बुढ्ढी, दोस्त ने किया ऐसा कमेंट
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 6
गौरतलब है कि हितेन तेजवानी की एलिमिनेशन से ना सिर्फ उनके फैन्स बल्कि सलमान खान भी आहत नजर आए। गौरी ने लिखा, 'मुझे पति पर गर्व है। चाहती हूं हितेन फिर शो में जाएं।' अगर हितेन फिर घर में जाते हैं तो दर्शकों को दोगुनी खुशी होगी। हितेन ने भी कह दिया कि अगर उन्हें वाइल्ड कार्ड एंट्री मिलती है तो वे जरूर जाएंगे।
विज्ञापन
3 of 6
इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए पोस्ट के अलावा हितेन ने कहा कि अब मैं कुछ दिन आराम करना चाहूंगा। कुछ अच्छा ऑफर मिलेगा तो मैं जरूर उसके बारे में सोचूंगा। बिग बॉस के घर में रहना भी एक अलग एक्सपीरियंस था और अगर मुझे खतरों के खिलाड़ी जैसा शो ऑफर होता है तो भी वे जरूर इस तरह के शो का हिस्सा बनना चाहूंगा।
पढ़ेंः BIGG BOSS 11: पहले ही दिन से इन 2 दोस्तों ने बनाया घरवालों को बेवकूफ', शिल्पा ने ऐसे खोली पोल
4 of 6
हितेन जल्द ही कलर्स के शो एंटरटेनमेंट की रात में बिग बॉस स्पेशल एपिसोड में बिग बॉस एक्स कंटेस्टेंट बंदगी कालरा के साथ नजर आएंगे। बिग बॉस के घर से हितेन तेजवानी के आउट होने से दर्शक हैरान हैं। दर्शक ही नहीं बल्कि सलमान और खुद हितेन को भरोसा नहीं हो रहा कि वो घर से बाहर आ चुके हैं।
विज्ञापन
5 of 6
Hiten Tejwani
इस बार एविक्शन का फैसला घरवालों को लेना था। घरवालों में विकास गुप्ता, पुनीश शर्मा और अर्शी खान ने हितेन को वोट किया। वहीं लव त्यागी, हिना खान, आकाश डडलानी और शिल्पा शिंदे ने प्रियांक को वोट किया। ये साफ नजर आया कि शिल्पा के फैसला बदल लेने से हितेन आउट हो गए।
बता दें कि गौरी ने कुछ दिन पहले ही बिग बॉस के घर में जाकर हिना खान की क्लास भी ली थी। हितेन और गौरी पिछले 20 साल से टीवी इंडस्ट्री से जुड़े हैं। हितेन को एकता कपूर ने सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' में लॉन्च किया था। इसके बाद हितेन 'कुटुंब', 'पवित्र रिश्ता' और 'कभी सौतन कभी सहेली' में नजर आए।