इस बार वीकेंड के वार में न सिर्फ ढिंचैक पूजा घर से बाहर हो गईं बल्कि एक ऐसा हादसा भी हो गया जिसका दर्शकों के साथ-साथ सभी घरवालों ने मजाक बना दिया। दरअसल शो के होस्ट सलमान खान ने घर के एक कंटेस्टेंट के साथ ऐसा मजाक किया कि सब हैरान रह गए। ये कंटेस्टेंट और कोई नहीं बल्कि ददलानी खानदान के उभरते चिराग आकाश ददलानी हैं। आपको बता दें कि सलमान खान ने आकाश के शरीर के एक खास के बारें में मजाक-मजाक में काफी कुछ बोल दिया। आइए आपको बताते हैं कि आखिर क्या हुआ था।
विज्ञापन
2 of 4
दरअसल सलमान खान ने वीकेंड के वार में घर के लोगों से एक अजीब सा टास्क कराया। इसमें घर की फीमेल कंटेस्टेंट के सवाल का जवाब न होने पर मेल कंटेस्टेंट का वैक्स कराया जाना था। जोड़ियों में हुए इस टास्क में आकाश ददलानी के साथ बंदगी की जोड़ी बनाई गई थी। बंदगी के हर न वाले जवाब पर आकाश के सीने के बाल वैक्स किए गए जा रहे थे। जल्लाद जैसे ही वैक्सिंग स्ट्रिप को आकाश के सीने पर लगाता वो चिल्लाने लगते। ऐसे में सलमान ने भी आकाश का खूब मजाक उड़ाया लेकिन हद तो तब हो गई जब सलमान ने आकाश के निप्पल पर कमेंट कर दिया।
विज्ञापन
3 of 4
सलमान खान ने जल्लाद से मजाक में कहा कि देखो कहीं आकाश के निप्पल का एक टुकड़ा वैक्सिंग स्ट्रिप में तो नहीं रह गया। इसके बाद क्या था घर के सभी सदस्य जोर-जोर से हंसने लगे और आकाश का मजाक बनाने लगे। हालांकि आकाश ने इस पर कोई आपत्ति नहीं जताई लेकिन उन्होंने कैमरे पर अपना निप्पल दिखाकर कहा कि इसमें से खून निकल रहा है। यहां तक की सलमान खान की ये बात सुन जल्लाद भी पहली बार हंसते नजर आए।
सलमान खान से इस बात की उम्मीद किसी ने नहीं लागई थी कि वो कुछ तरह का मजाक ऑनकैमरा करेंगे लेकिन सलमान खान ने ऐसा किया। सलमान के इस कमेंट के बाद सभी घरवाले पूरे दिन आकाश का मजाक बनाते रहे और उसे बार-बार वैक्स किया हुआ सीना दिखाने के लिए कहने लगे।