बिग बॉस के सीजन 11 की कंटेस्टेंट डांसर सपना चौधरी ने जिंदगी का सबसे बड़ा सीक्रेट कैमरे के सामने खोल दिया। वह डांसर नहीं कुछ और बनना चाहती थी।
ये भी पढ़ें- Bigg Boss 11: ढिंचैक पूजा हुई घर से बाहर, जानिए किसको मिले कितने वोट्स
विज्ञापन
2 of 5
दरअसल, वीकेंड के वार में सलमान ने गेस्ट के सामने इस टास्क का खुलासा किया। इस टास्क के तहत घरवालों को अपना ऐसा सीक्रेट कैमरे के सामने बताना था, जिसे अब तक कोई न जानता हो। जिस कंटेस्टेंट का सीक्रेट यूनिक होता, उसे सोमवार को होने वाले नॉमीनेशन से आजादी मिल जाती।
विज्ञापन
3 of 5
इस टास्क के दौरान डांसर सपना चौधरी ने बताया कि वह स्टेज की डांसर नहीं, बल्कि पुलिस विभाग में सब इंस्पेक्टर (एसआई) बनना चाहती थीं। सपना के मुताबिक जब वह 12 साल की थी, तो उसने पिता को खो दिया। घर की तंगी की वजह से वह मां को न बता पाई और उसकी ख्वाहिश दिल में ही रह गई।
4 of 5
गौरतलब है कि सपना चौधरी ने ही अपने संघर्ष के दम पर अपने परिवार को पाला। सपना को उसके पहले गाने 'सॉलिड बॉडी...' ने ही सुपरस्टार बना दिया था। वह सपना कुछ ही दिनों में हरियाणा में ही नहीं बल्कि यूपी, राजस्थान, दिल्ली व पंजाब में भी फेमस हो गई। इसी वजह से आज वह बिग बॉस में है।
ये भी पढ़ें- डांसर सपना चौधरी ने बॉलीवुड में दिया पहला 'LOVE BITE', देखिए VIDEO
हरियाणा में अपने डांस की वजह से लोकप्रिय हुई सपना बिग बॉस के घर में सभी एंटरटेन करने में कामयाब रही और अब वे जल्द ही बॉलीवुड में भी कदम रखने रखने वाली है। सपना को फिल्म जर्नी ऑफ भांगावेर में एक सॉन्ग के लव बाइट के लिए साइन किया गया है। गाने का टीजर भी सामने आ गया है।