बिग बॉस के सीजन 11 की स्क्रिप्ट लीक होने की खबरों पर सलमान खान के तेवर काफी तीखे नजर आए। साफ तौर पर उन्होंने सबको स्पष्ट कर दिया कि घर में कोई भी कंटेस्टेंट सेफ नहीं है, कोई भी कंटेस्टेंट किसी भी सप्ताह घर से बाहर हो सकता है। लव का उदाहरण देते हुए उन्होंने हिना को कड़ी चेतावनी दी।
पढ़ें: Bigg Boss 11: सपना चौधरी के फैन्स के निशाने पर सलमान खान, दिये ऐसे कमेंट्स
विज्ञापन
2 of 5
Hina Khan
दरअसल, हिना ने पिछले दिनों एक एपिसोड में जिस विश्वास से कहा था कि तुम सब चले जाओगे तो मैं अकेली क्या करूंगी। ये खबर फैल गई थी कि बिग बॉस की स्क्रिप्ट पहले से तय है। स्क्रिप्ट के हिसाब से शो के तीन फाइनलिस्ट तय हैं। हाल ही में घर से बाहर हुए सब्यासाची ने भी इस बारे में एक इंटरव्यू में बताया था।
विज्ञापन
3 of 5
Hina Khan
सब्यासाची ने बताया था कि हिना खान, शिल्पा शिंदे और विकास गुप्ता शो के फाइनलिस्ट हो सकते हैं। ये भी खबर आ रही थी कि पहले हिना खान बिग बॉस का हिस्सा नहीं बनना चाहती थीं। हिना इस शर्त पर घर में आने को तैयार हुईं कि उन्हें फाइनल राउंड तक ले जाया जाएगा। इससे ये साफ है कि फाइनलिस्ट की लिस्ट पहले से तैयार है।
4 of 5
बिग बॉस
- फोटो : SELF
पिछले नॉमीनेशन टास्क का उदाहरण देते हुए सलमान घरवालों को बताते हैं कि वह इस भूल में न रहें कि वह अगर टीवी स्टार हैं तो वह सेफ हैं। यहां मुझे अलाउड नहीं है कि बताया जाए कि किसको कितने वोट्स मिले हैं, इसलिए टास्क में एक दूसरे के लिए नहीं अपने लिए खेलो। सलमान के निशाने पर लव और हिना होते हैं।
गौरतलब है कि हिना खान जिस तरह से शुरू से व्यवहार कर रही हैं, उसे देखकर यही लगता है कि उन्हें अपने रोल की पूरी जानकारी है। ऐसा भी लगता है कि उन्हें पता है कि वे कहां तक जाएंगी, शायद उनके आगे-पीछे घूमने वाले भी इस बात को भांप गए हैं और वे हिना खान की शैडो में रहकर खेलने में ही अपनी भलाई समझ रहे हैं।