51 साल के सलमान खान की गिनती आज भी देश के 'मोस्ट एलिजिबल बैचलर' के तौर पर होती है। सौकड़ों लड़कियां आज भी उनसे शादी करने को बेताब हैं। ये भी मुमकिन है कि उनकी कुछ दीवानी फैन्स ने करवा चौथ का व्रत भी उनके लिए रखा हो। लेकिन सलमान खान ने जब एक शादीशुदा महिला का व्रत तुड़वाया तो सब चौंक गए। आखिर सलमान की शादी हुई कब!
विज्ञापन
2 of 5
Salman Khan Karwa Chauth
दरअसल, ये महिला कोई और नहीं बल्कि पिंकी पड़ोसन हैं। उन्होंने अपने पति 'बिग बॉस' के लिए व्रत रखा है लेकिन वो कहीं मिल नहीं रहे थे। तो उन्होंने सलमान खान से गुजारिश की कि वह उनका व्रत खुलवा दें।
विज्ञापन
3 of 5
Salman Khan Karwa Chauth
सलमान खान राजी हो गए। फिर पिंकी पड़ोसन ने बिग बॉस के पड़ोसी को चांद मानकर छन्नी से देखा और भाईजान ने पानी पिलाकर उनका व्रत तुड़वाया।
4 of 5
Salman Khan Karwa Chauth
पिंकी पड़ोसन की एंट्री शो में एक चुगलखोर आंटी के तौर पर होगी। असल में ये कोई और नहीं बल्कि एक्टर गौरव गेरा हैं। इंटरनेट पर उनकी बनाई सीरीज 'चुटकी और शॉपकीपर' से वह इतने पॉपुलर हुए कि शो में उनका गेटअप भी वैसा ही दिया गया है।