फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 11: सलमान ने ली क्लास, बोलीं सपना चौधरी, 'चाहे बिग बॉस निकाल दे पर तुझे तो पीटके जाउंगी'

Mon, 09 Oct 2017 09:38 AM IST
amarujala.com- Presented by: हर्षिता
विज्ञापन
1 of 5
Sapna Chaudhary
सलमान खान के रियलिटी शो 'बिग बॉस 11' को शुरू हुए एक हफ्ता बीत चुका है। इस दौरान खूब नाच-गाने हुए, गाली-गलौज हुई और उठा-पटक भी खूब हुई। जब 'वीकेंड का वार' में सलमान ने घरवालों से पूछा कि सबसे ज्यादा निराश उन्हें किसने किया, तो अधिकतर घरवालों ने अर्शी का नाम लिया।

Bigg Boss 11: सलमान ने तुड़वाया इस 'महिला' का करवा चौथ का व्रत, आखिर कौन है ये?
 
विज्ञापन

2 of 5
Arshi Khan
घरवालों को निराश और परेशान करने की सजा सुनाते हुए सलमान खान ने अर्शी को कहा कि वह सांड पर बैठ जाएं। लेकिन इससे पहले की अर्शी उस खिलौनानुमा सांड पर विराजमान होतीं, सलमान ने उन्हें कहा कि उन्होंने स्कर्ट पहनी है इसलिए बेहतर होगा कि वह कपड़े बदल लें। 

Bigg Boss 11: ये है जुबैर खान का असली परिवार, सामने आईं तस्वीरें
 
विज्ञापन

3 of 5
सपना चौधरी
अर्शी कपड़े बदलने जा ही रही थीं कि सपना चौधरी ने उन पर कमेंट मारा। उन्होंने कहा, 'स्कर्ट में भी वह बैठ सकती हैं।' सलमान फौरन पलटे और सपना की जमकर क्लास लगा दी। उन्होंने चेतावनी भी दी कि कोई भी किसी के कपड़े पर कमेंटबाजी नहीं करेगा।
 

4 of 5
सपना चौधरी
ऐसा लगा सलमान की बात का सपना पर असर होगा। लेकिन अगले ही पल अर्शी के लगातार उकसाने पर सपना अपना गुस्सा काबू न कर पाईं। उन्होंने धमकी देते हुए कहा, 'मै जब तक शांत हूं, शांत हूं लेकिन भगवान कसम मेरे को बिलकुल भी दिक्कत नहीं है चाहे दो मिनट के बाद आप निकाल दो, लेकिन जब जाऊंगी इसको पीट के जाउंगी।'
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
salman khan
गौरतलब है कि आकाश डडलानी को धक्का देने पर प्रियांक शर्मा पहले ही 'बिग बॉस 11' से निकाले जा चुके हैं। अब जब सपना ने अर्शी को पीटने वाली धमकी दे डाली है तो देखना दिलचस्प होगा कि सलमान और बिग बॉस का अगला कदम क्या होगा।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें