फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 11: हिना खान ने कहा कुछ ऐसा, सलमान ने एक बार फिर लगा दी क्लास

Sun, 31 Dec 2017 04:43 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
Hina Khan
बिग बॉस 11 के घर में हिना खान किसी ना किसी को बात को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। 'वीकेंड का वार' एपिसोड में एक बार फिर सलमान खान हिना खान पर भड़के हुए दिखाई दिए। इससे पहले भी सलमान ने कई बार हिना की क्लास लगाई है।
विज्ञापन

2 of 6
Hina Khan
दरअसल, हिना खान कटघरे में खड़ी होती हैं, जहां बंदगी कालरा उनसे सवाल पूछती हैं कि वह हर बार अपना स्टेटमेंट क्यों बदलती रहती हैं आपकी किस बात को सही माना जाए, लेकिन हिना खान उस बात से इनकार करने लगती हैं। जिसके बाद सलमान खान कहते हैं कि 'हिना आप हमेशा अपना स्टेटमेंट बदलती रहती हैं।'
  Shuru ho gaya hai teekhe sawalon ka silsila. Dekhiye #WeekendKaVaar aaj raat 9 PM. #BBSneakPeek pic.twitter.com/joiVAfLw9l — COLORS (@ColorsTV) December 30, 2017

 

पढ़ें: Bigg Boss 11: 'वीकेंड का वार' से पहले यहां जानिए, ये कंटेस्टेंट हो गया घर से बाहर
विज्ञापन

3 of 6
Bigg Boss 11
इससे पहले बिग बॉस 11 की कंटेस्टेंट हिना खान ने एक बार फिर शो के मेकर्स पर पक्षपात करने का आरोप लगाया है। प्रियांक और सपना चौधरी से बात करते वक्त उन्होंने इशारों में कहा कि शो के मेकर्स शिल्पा शिंदे और उनके गैंग के सदस्यों को फेवर कर रहे हैं। जब हिना खान ये सारी बातें कर रही थीं, तो सलमान 'मी-टीवी' के जरिये उनकी बातें सुन रहे थे। जैसे ही हिना खान ने अपनी बात पूरी की सलमान ने उन्हें कुछ ऐसा बोल दिया कि उनकी बोलती ही बंद हो गई।

4 of 6
Bigg Boss 11
दरअसल, प्रियांक शर्मा ने हिना खान के सामवे अर्शी खान और शिल्पा शिंदे के मोटापे का मजाक उड़ाते हुए उनकी तुलना सांड से कर दी थी। वहां लव मौजूद थे और उन्होंने प्रियांक को ऐसा ना कहने के लिए समझाया पर प्रियांक नहीं रुके। वहीं, हिना खान ने प्रियांक शर्मा को ना तो रोका, ना समझाया। इसी बात को लेकर सलमान ने प्रियांक के साथ-साथ हिना की भी जमकर क्लास लगाई। जैसे ही सलमान खान वहां से हटे, हिना खान ने शो के मेकर्स पर ही आरोप लगा दिया।
विज्ञापन

5 of 6
hina khan
हिना खान ने चीखते हुए कहा, 'हद है यार...कुछ भी हो घर में बोलते हैं हिना तुमने क्यों नहीं समझाया...मैंने क्या ठेका ले रखा है सबका?' प्रियांक ने जब उन्हें समझाने की कोशिश की तो हिना बोल पड़ीं, 'अरे भाई ये इनका शो है मैं तुझे शॉर्ट में बोलती हूं.... ये इन्ही पे (शिल्पा एंड टीम) चलाना है शो इनको और कुछ नहीं...साफ साफ पता चल रहा है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
salman khan
हिना की बातें सुनने के बाद सलमान खान ने साफ शब्दों में कहा कि उन्हें इस खुशफहमी में रहने की कोई जरूरत नहीं है कि शो अकेले उन पर टिका है। उन्होंने समझाया कि अगर कोई शख्स किसी महिला के बारे में ऐसी बातें बोलता है तो उसे वहीं रोकना जरूरी है क्योंकि वो नेशनल टीवी पर हैं। सलमान ने कहा, 'देखो आप किसी की 99 टाइम तारीफ कर लें लेकिन एक बार बुराई कर दें तो वो दुनिया याद रखेगी।' गौरतलब है कि सलमान खान पर पहले भी शो के दर्शक आरोप लगा चुके हैं कि वह शिल्पा शिंदे और अर्शी खान की तरफदारी कर रहे हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें