बिग बॉस-11 के 13वें हफ्ते में एक बार फिर से इस कंटेस्टेंट ने बाजी मार ली है। जिसे शुरुआत से ही कमजोर कंटेस्टेंट माना जाता रहा है। बिग बॉस के आखिरी दो हफ्ते में जबरदस्त रोमांच देखने को मिलेगा और वो कंटेस्टेंट सेफ हो जाएगा जिसकी किसी को उम्मीद नहीं थी।
पढ़ें: सबसे ज्यादा देखने वाला सीरियल बना 'ये है मोहब्बतें', Bigg Boss टॉप 5 में भी नहीं
विज्ञापन
2 of 5
Luv priyank
दरअसल, इस बार घर से 2 लोग नॉमिनेट हैं, लव त्यागी और प्रियांक शर्मा। ऐसे में सभी यही सोच रहे हैं कि आखिर इस वीकेंड कौन बेघर होगा, लेकिन आज हम 'वीकेंड का वार' एपिसोड से पहले ही इस राज से पर्दा उठाने जा रहे हैं कि इस हफ्ते घर से कौन बेघर होगा। आगे की स्लाइड्स में देखिए इस हफ्ते कौन होगा घर से आउट।
विज्ञापन
3 of 5
Luv Tyagi
'द खबरी' के मुताबिक प्रियांक शर्मा वोटों की दौड़ में लव त्यागी से नहीं जीत पाए हैं। उनके हाथ शिकस्त लगी है और वो शो से बाहर हो गए हैं। इस तरह प्रियांक के फैन्स के लिए यह एक बड़ा झटका भी होगा। उधर, लव त्यागी घर में जमे रहने में कामयाब हो गए हैं।
Exclusive! Priyank Sharma has been eliminated!
— The Khabri (@BiggBossNewz) December 29, 2017
4 of 5
Salman Khan
'वीकेंड के वार' एपिसोड में सलमान सभी घरवालों से पूछते हैं कि उन्हें क्या लगता है कि आज घर से कौन बेघर होने वाला है ऐसे में घरवाले भी प्रियांक का ही नाम कहते हैं। इस तरह शो में मसाला डालने वाले प्रियांक के जाने से शो को काफी धक्का पहुंचेगा।
Aa gayi hai elimination ki ghadi. Kaun hoga ghar se beghar? Janne ke liye dekhiye #WeekendKaVaar aaj raat 9 PM. #BBSneakPeek pic.twitter.com/m3sxEo7mjV
— The Khabri (@BiggBossNewz) December 30, 2017
वहीं एक वेबसाइट के मुताबिक लव को अब तक 63.65 प्रतिशत वोट मिले, तो वहीं प्रियांक को 36.35 फीसदी वोट मिले हैं। ये वोट साफतौर पर ये भी बताता है कि लव की पॉपुलैरिटी प्रियांक से कहीं ज्यादा है।