फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिग बॉस 11: शिल्पा को बोला कॉल गर्ल, गर्माया माहौल तो हिना के बचाव में कूदा ब्वॉयफ्रेंड

Fri, 12 Jan 2018 07:35 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
shilpa heena
बिग बॉस में हिना खान का नाम आए दिन नए-नए विवादों के साथ जुड़ता चला जा रहा है। हाल ही में उनका बिग बॉस के घर से एक अनसीन वीडियो वायरल हो रहा था, जिसे लेकर कहा जा रहा था कि उन्होंने शिल्पा शिंदे की तुलना एक कॉल गर्ल से की हैं। हालांकि इस वीडियो में कॉल गर्ल बोलने पर आवाज म्यूट थी। अब इसी वीडियो को लेकर हिना को सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया जा रहा है। 
विज्ञापन

2 of 4
Hina And Rocky
जब ये बात उनके ब्वॉयफ्रैंड रॉकी जायसवाल को पता चली तो वे हिना के बचाव में कूद पड़े। रॉकी ने इस बाबत दिए अपने इंटरव्यू में कहा कि, आप कैसे जानते हैं कि हिना ने 'कॉल गर्ल' शब्द कहा था? क्या आपके पास इसका कोई सबूत है? जब वीडियो का ऑडियो म्यूट है तब आप ऐसा कैसे कह सकते हैं कि हिना ने इसी शब्द का इस्तेमाल किया है। आगे जोड़ते हुए उन्होंने कहा कुछ लोग जो शिल्पा के फैंस हैं उन्होंने इस वीडियो को पोस्ट कर पूरे मामले को हवा दे दी है।
विज्ञापन

3 of 4
Hina And Rocky
रॉकी ने आगे उस क्लिप का जिक्र करते हुए बताया, कुछ लोग लिपसिंग से ये अंदाजा लगा रहे है कि हिना ने चॉल गर्ल या नौकर शब्द का इस्तेमाल किया है और ऐसा हो भी सकता है हिना ने इनमें से किसी शब्द का प्रयोग किया हो, क्योंकि वो उस वक्त इस बारे में बात कर रही थी कि वॉशरुम के पास शिल्पा ने कितने गंदे तरीके से बात की थी। लोगों को अपने दिमाग का इस्तेमाल करना चाहिए और समझना चाहिए कि इस बातचीत के दौरान विकास भी मौजूद थे जो ऐसी बातों को कभी बढ़ावा नहीं देते हैं।
विज्ञापन

4 of 4
hina, shilpa
रॉकी ने कहा, जब हिना ने शिल्पा को 'कॉल गर्ल' कहा उस समय अर्शी भी वहां खड़ी थी। क्या आपको लगता है अर्शी यह सुनकर चुप रहेगी और कोई रिएक्शन नहीं देगी।आखिर में रॉकी ने शिल्पा के फैंस के लिए मैसेज देते हुए कहा, आप ये सोचिए की आप अंतत: किसी न किसी औरत को बदनाम कर रहे हो और इसमें तो दोनों के बारे में ही बुरा बोला गया है। मुझे लगता है कि यह किसी भी दृष्टिकोण से बहुत निराशाजनक है।


क्या आप भी रॉकी से सहमत हैं? हमें नीचे कमेंट करके जरूर बताए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें