बिग बॉस में सबसे ज्यादा शोर मचाने वाले, बात-बात पर खुद का बनाया हुआ बिग बॉस वाला गाना गाने वाले एनआरआई आकाश ददलानी ने शो से बाहर निकलने के बाद एक बयान दिया है। आकाश ने शो में बचे टॉप 4 में से इस एक कंटेस्टेंट को शो का विनर बताया है।
विज्ञापन
2 of 5
Akash Dadlani
जी हां, घर से आधी रात को बेघर किए गए आकाश ददलानी ने कहा है कि शो का विनर घर के मास्टरमाइंट विकास गुप्ता ही बनेगे। आकाश ने इसकी वजह भी बताई। आकाश ने कहा कि विकास पूरे सीजन घर को एक लय में चलाते रहे हैं।
विज्ञापन
3 of 5
Akash Dadlani
इतना ही नहीं विकास इस बात को भी अच्छी तरह जानते हैं कि उन्हें चीजें अपने पक्ष में कैसे करनी है। बता दें कि आकाश ने बड़ी ही चालाकी से घर में 100 दिन का सफर पूरा किया। उनका कहना था कि वे घर में एक महीने भी नहीं टिक पाएंगे।
4 of 5
Akash and Puneesh
बता दें कि आकाश शो से बाहर जाने का कारण उनके वोटों की लगातार गिरती गिनती को माना जा रहा है। क्योंकि उनके मुकाबले में विकास, शिल्पा और हिना की फैन फॉोलोइंग ज्यादा है। वहीं, पुनीश भी कॉमनर होने के बाद भी उनसे आगे रहे।
14 जनवरी को शो का फिनाले होना है। टॉप 4 में पहुंचे शिल्पा, हिना, विकास और पुनीश इस वक्त घर में एक टास्क में बिजी है। दरअसल, विकास टास्क में एक तानाशाह का किरदार निभा घरवालों पर हुकुम चला रहे हैं।